*रायपुर,,40 संदिग्ध बांग्लादेशी परिवार गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी सहित प्रदेश में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। इन संदिग्धों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आधार, पैन कार्ड, राशनकार्ड यहां तक कि पासपोर्ट तक बनवा लिए हैं, जिससे उनकी पहचान कर पाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। राजधानी रायपुर में अब तक 40 संदिग्ध बांग्लादेशी परिवारों की पहचान की गई है, जो विभिन्न थाना क्षेत्रों में रह रहे हैं। जांच में सामने आया है कि अधिकांश बांग्लादेशियों का कनेक्शन पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के मुंबई और नागपुर से है। ऐसे में पुलिस नागपुर संपर्क रखने वालों पर विशेष निगरानी रख रही है। पकड़े गए लोगों के मोबाइल की जांच में सामने आया कि वे वाट्सएप, फेसबुक कॉलिंग जैसी इंटरनेट सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कॉल ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page