Home / छत्तीसगढ़ / *बकरी चोरी करने आए बदमाशों ने कर दी हत्या*

*बकरी चोरी करने आए बदमाशों ने कर दी हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अंबिकापुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) सीतापुर क्षेत्र के ग्राम गेरसा में बकरी चोरी करने घुसे बदमाशों द्वारा एक युवक की डंडे और लकड़ी की फाड़ी से हत्या करने के मामले का सरगुजा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस वारदात के मुख्य आरोपित मोहम्मद चांद (24) निवासी ग्राम बिमड़ा थाना बगीचा जिला जशपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, जहां उसकी तलाश की जा रही है। घटना 7 मई 2025 की रात की है, जब गेरसा निवासी रैदु नागवंशी अपने घर में सो रहा था। तभी तीन-चार व्यक्ति बकरी चोरी की नीयत से लकड़ी का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और बकरियों को ले जाने लगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page