*सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो माओवादी ढेर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बीजापुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा से लगे इंद्रावती नेशनल पार्क के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच एक बार मुठभेड़ हुई है। शनिवार सुबह से जारी मुठभेड़ में दो माओवादियों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का संयुक्त बल क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान पर निकला था। इसी दौरान इंद्रावती नेशनल पार्क के सुदूरवर्ती इलाके में माओवादियों से मुठभेड़ की स्थिति बनी। मुठभेड़ अब भी जारी है और सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन को आगे बढ़ा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि जंगल के अंदरूनी क्षेत्रों में और भी माओवादियों के छिपे होने की आशंका है, जिसके चलते आपरेशन को अत्यधिक सतर्कता के साथ अंजाम दिया जा रहा है। फिलहाल किसी सुरक्षाकर्मी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना में लगातार अपडेट जारी है।

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा बल की ओर से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान पिछले कुछ समय में जवानों को कई बड़ी सफलताएं मिली हैं। हाल हीं में हुए मुठभेड़ में जवानों ने कई माओवादियों को ढेर कर दिया था। जिसमें कुछ महिला माओवादी भी शामिल थी। बस्तर को माओवाद से मुक्त करवाने के लिए प्रशासन और सरकार का लगातार प्रयास जारी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page