*कॉमन सर्विस सेंटरों में श्रमिकों से पंजीयन के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने की शिकायत*

श्रमायुक्त ने मैदानी अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश के श्रमायुक्त ने कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों द्वारा श्रमिकों से पंजीयन-योजना के आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने की प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मैदानी अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए है। इस आशय का पत्र श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा सभी जिलों के सहायक श्रमायुक्तों, श्रम पदाधिकारियों, एवं सहायक श्रम पदाधिकारियों को जारी किए है।

श्रमायुक्त कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि समाचार पत्रों के माध्यम से इस कार्यालय के संज्ञान में आया है कि कुछ कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों द्वारा श्रम विभाग के अधीन संचालित मंडलों में श्रमिकों के पंजीयन/योजना आवेदन विभागीय पोर्टल में करने हेतु विभाग द्वारा निर्धारित/अनुमोदित शुल्क से अधिक राशि वसूल की जा रही है। आपको विदित है कि सचिव, छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा CSCकॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ऑनलाईन पोर्टल में श्रमिक पंजीयन आवेदन हेतु 30 रूपये तथा योजना आवेदन हेतु 20 रूपये शुल्क निर्धारित है। जबकि कुछ CSCकॉमन सर्विस सेंटर संचालकों के द्वारा पंजीयन/योजना आवेदन करने हेतु श्रमिकों से 1000-1500 रूपये तक लिया जा रहा है।

श्रमायुक्त ने इस संबंध में निर्देशित किया है कि सभी CSC कॉमन सर्विस सेंटर में पंजीयन/योजना हेतु निर्धारित शुल्क की सूचना अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करें। सभी श्रमिकों के लिये आवेदन संबंधी सेवाओं पर केवल निर्धारित शुल्क ही लेवें और निर्धारित शुल्क संरचना संबंधी जानकारी CSCसेंटर पर चस्पा करें। मंडल द्वारा निर्धारित राशि अनुसार ही श्रमिकों से राशि लेने के संबंध में समय-समय पर CSC कॉमन सर्विस सेंटर की निगरानी की जाय। निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूल करने संबंधी शिकायत पाये जाने पर नियमानुसार संबंधित CSC कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाय।
जारी पत्र में कहा गया है कि श्रमिकों से निर्धारित राशि से अधिक राशि लेने वाले CSC कॉमन सर्विस सेंटर की जानकारी अपने जिले के कलेक्टर के संज्ञान में लायें ताकि संबंधित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके। उक्त संबंध में CSC कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के साथ नियमित रूप से बैठक की जाय।

  • Related Posts

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि (DA Hike) कर दी है। मुख्य अभियंता…

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) के चौड़ीकरण और उन्नयन परियोजना में वन विभाग के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page