*कवर्धा,नागाडबरा में बैगा परिवार के हत्या के असली आरोपी पकड़े गए,सियासत दर्पण न्यूज़ से दीपक मागरे की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कवर्धा,बोड़ला,सियासत दर्पण न्यूज़,,जिले के पंडरिया विकासखंड के कुकदुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नागाडबरा में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के मामले में कार्यवाही की गई है, जिसमें पुलिस के द्वारा के बताया गया की जमीन पर कब्जा करने को लेकर परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर झोपड़ी में आग लगा दी गई थी मामले में जांच करने पर दोषी पाए जाने पर कुकदुर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही की है

पहले पुलिस ने आगजनी की घटना बताई

घटना 15 जनवरी को पंडरिया तहसील के कुकुदुर थाने के ग्राम नागाडबरा की है जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंच इसे सामान्य आगजनी की घटना करार दिया गया था

मामले के उठने पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

नागाडबरा मे तीन बैगा आदिवासियों की जिनमे माता-पिता व बच्चे की हत्या कर झोपड़ी में जला दिया गया था पुलिस के द्वारा इस दुर्घटना में हुई मौत बताकर कार्रवाई की गई थी इस मामले को क्षेत्र के राजनीतिक दलों के द्वारा विशेष कर उठाया गया था क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के लोगों के द्वारा इस घटना को दुर्घटना ना बताते हुए हत्या बताया गया और इसके लिए यथासंभव प्रयास किया गया तब जाकर पुलिस के द्वारा इस मामले में जांच की गई

कांग्रेस द्वारा भी बनाई गई थी जांच समिति

मामले में कांग्रेस पार्टी के द्वारा भी जांच समिति का गठन किया गया था और जहां समिति के द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया था जहां समिति के द्वारा इस हत्या का मामला बताया गया था ब्लॉक से जिला स्तर पर इस मामले को जोर-जोर से उठाया गया और इसके लिए आंदोलन भी किया गया तब जाकर पुलिस के द्वारा इसकी दूसरे सिरे से जांच की गई

मामले पर पुलिस के द्वारा दूसरे एंगल से जांच करते हुए घटना स्थल पर पहुंचे घटना की जांच की गई तो पुलिस को कुछ प्रत्यक्ष गवाह मिले जिनमे लालसिंग व शांति बाई बैगा के कथन के आधार पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही कर 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है

जमीन विवाद का था मामला

पुलिस के द्वारा घटना की जांच करने पर पाया गया कि मामला जमीन विवाद का था घटना की रात्रि मृतक बुधराम बैगा हिमरतीन बाई एवं 12 वर्षीय पुत्र जोन्हूबैगा रात में छठी के कार्यक्रम के दौरान राजो बाई एवं मृतक बुधराम बैगा के साथ जमीन पर कब्जा करने की बात को लेकर वाद विवाद हुआ उसे गांव के ही बजरू बैगा पिता गोटू बैगा ने सपोर्ट किया और वाद विवाद किया वाद विवाद के दौरान गला दबाने की बात सार्वजनिक तौर पर कही गई थी रात 12:00 बजे के आसपास बुधराम बैगा छठी से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर आता है चश्मदीद गवाह के अनुसार रात 2 बजे के आसपास देखते हैं कि बुधराम की झोपड़ी में आग लगी हुई है और वहां से बचाओ बचाओ की आवाज आ रही है बाड़ी के पास आग की रोशनी में प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा झोपड़ी के सामने बुद्धसिंह बैगा कमलेश बैगा बजरू बैगा सुखीराम बैगा चारु बैगा बुद्ध लाल बैगा आग लगी झोपड़ी के सामने खड़े हुए हैं चश्मदीद गवाह के बयान के आधार पर पुलिस ने बुधराम बैगा हीमरतीन बैगा जोनहु बैगा के साथ मारपीट कर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से छपरी में आग लगाए जाने पाए जाने पर पुलिस के द्वारा आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 21 /24 धारा 302 201 120 बी 147 148 149 436 आईपीसी के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page