Home / छत्तीसगढ़ / *सड़क पर गिरी महिला सवार को टैंकर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत…*

*सड़क पर गिरी महिला सवार को टैंकर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत…*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सूरजपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  जिले में सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग रहा है. ताजा घटनाक्रम में दो बाइक में हुई आमने-सामने की भिड़ंत के बाद टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवती की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य सवार घायल हो गए.

घटना भटगांव थाना क्षेत्र के कपसरा इलाके की है, जहां दो बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत सवार युवती के लिए जानलेवा साबित हुई. सड़क पर गिरने के बाद पीछे से आ रहे डीजल टैंकर ने कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद फरार टैंकर चालक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.

वहीं दुर्घटना में घायल तीन अन्य सवारों को उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती किया गया है. फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page