Home / छत्तीसगढ़ / *लगातार बारिश से बस स्टैंड बना तालाब, कई घरों में घुसा बदबूदार पानी*

*लगातार बारिश से बस स्टैंड बना तालाब, कई घरों में घुसा बदबूदार पानी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बालोद.(सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेशभर में मानसून की एक्टिविटी तेज हो गई है. लगभग सभी संभागों में जोरदार बारिश हो रही है. कहीं आसमान कहर बरपा रही है, तो कहीं भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बालोद में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. पहली ही बारिश में बालोद नगर पालिका और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है. बस स्टैंड, रेलवे कॉलोनी, कुन्दरूपारा और शिकारी पारा जलमग्न हो गए हैं. लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

भारी बारिश के कारण बस स्टैंड परिसर में पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं कुन्दरूपारा ,रेलवे कालोनी और शिकारी पारा भी जलमग्न नजर आए. नगर पालिका ने यहां जल निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं की, जिसके कारण नाली का बदबूदार पानी लोगों के घरों में घुस गया.

कई दिनों से हो रही बारिश के चलते कहीं रोड धस गई, तो कहीं पुल में अधिक पानी भरने से ब्लॉक मुख्यालय से दर्जनों गांवों का सम्पर्क टूट गया है. लोगों का जन जीवन पूरी तरफ से अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं जिले के बांध और खेत पूरी तरह से लबालब हो गए हैं.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page