Home / छत्तीसगढ़ / *पार्किंग विवाद : युवकों ने होटल संचालक को पीटा*

*पार्किंग विवाद : युवकों ने होटल संचालक को पीटा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  शहर के व्यस्त गांधी चौक इलाके में दिनदहाड़े एक होटल संचालक के साथ मारपीट की घटना ने लोगों को चौंका दिया। विवाद की शुरुआत होटल के सामने गाड़ी पार्क करने को लेकर हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

बता दें कि घटना होटल वेलकम के सामने घटी, जो गांधी चौक के पास स्थित है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी पार्क करने को लेकर कुछ लोगों ने होटल संचालक से पहले बहस की और फिर उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

शहरवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं दिनदहाड़े हो रही हैं, जिससे साफ है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अब यह देखना होगा कि पुलिस कार्रवाई कितनी तेज़ और प्रभावी होती है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page