दोस्त पानी से बाहर आ गया, लेकिन आदिल गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
रायपुर।,सियासत दर्पण न्यूज़, राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मौदहापारा निवासी 24 वर्षीय युवक आदिल खान अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए ब्लू वाटर पहुंचा था, जहां दोस्तों के बीच लगी एक शर्त उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई। ब्लू वाटर में तैरकर इस पार से उस पार जाने की कोशिश में आदिल खान गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन रात अधिक होने और पानी की गहराई के कारण अभियान को फिलहाल रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मौदहापारा निवासी आदिल शाम करीब 6 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने आया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोस्तों के बीच बातचीत करते हुए शर्त लग गई कि ब्लू वाटर में कूदकर कौन व्यक्ति एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंच सकता है। शर्त के बाद आदिल खान और उसके एक दोस्त ने पानी में छलांग लगा दी। एक दोस्त तैरते हुए ब्लू वाटर के दूसरे छोर तक पहुंच गया, लेकिन आदिल पानी की गहराई में चला गया और वापस बाहर नहीं आ सका। कुछ समय तक जब आदिल दिखाई नहीं दिया तो उसके दोस्तों में हड़कंप मच गया।
ब्लू वाटर में एक छोर से दूसरे छोर तक जाने की शर्त लगाई, एक बाहर आया दूसरा गहरे पानी में डूबा, सुबह होगी तलाश, 9 साल में 10वीं मौत
रायपुर के माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम एक युवक दोस्तों के साथ तैराकी की शर्त लगाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया।
रात में रेस्क्यू करना मुश्किल, सुबह टीम करेगी तलाश
लगातार जानलेवा साबित हो रहा ब्लू वाटर
अब गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे से युवक की तलाश की जाएगी। आदिल के डूबने की सूचना के बाद माना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था
पुलिस के अनुसार मौदहापारा निवासी आदिल खान पिता नासिर खान अपने तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इस दौरान दोस्तों ने पानी के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने की शर्त लगाई। इसी क्रम में आदिल और उसका दोस्त पानी में कूद गए।
दोस्त पानी से बाहर आ गया, लेकिन आदिल गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
अंधेरा और पानी की गहराई को देखते हुए सुबह चलेगा सर्च अभियान
एसडीआरएफ से संपर्क किया गया, लेकिन अंधेरा होने और पानी की गहराई को देखते हुए सुबह सर्च अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। लेकिन युनक के स्वजन रात में ही रेस्क्यू चलाने के लिए अड़े रहे। लेकिन गहराई और अंधेरा होने से पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर वापस भेज दिया।
9 साल में यह दसवीं मौत, ना सुरक्षा, ना जागरुकता
ब्लू वाटर में डूबने की यह पहली घटना नहीं है। उपलब्ध घटनाक्रम के अनुसार 2017 से अब तक यहां नौ लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। 31 अक्टूबर 2025 को भी टाटीबंध के छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल के नौ छात्र स्कूल से बंक कर ब्लू वाटर पहुंचे थे। नहाने के दौरान जयेश साहू और मृदुल गहरे पानी में डूब गए थे। दोनों के शव अलग-अलग दिनों में बरामद हुए थे।
इससे पहले 2017 में देवेंद्र नगर की 17 साल की सुनैना की डूबने से मौत हो गई।
मई 2019 को दोस्तों के साथ गए 17 साल के मोहन बाघ की डूबने से मौत।
मार्च 2023 को पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई।
जून 2023 को दोस्तों के साथ नहाने गए तीन युवक नदीम, फैजल और शहबाज की मौत हो गई।
सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं
बारिश के बाद खदान में पानी भरने से यह स्थान तालाब जैसा नजर आता है। इसके चलते लोग अक्सर यहां घूमने और नहाने पहुंचते हैं। लगातार हादसों के बावजूद यहां सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय स्तर पर न तो पर्याप्त जागरुकता नजर आती है और न ही खतरनाक हिस्सों की घेराबंदी की गई है।
बुधवार की घटना में यदि आदिल का शव बरामद होता है तो वर्ष 2017 से अब तक ब्लू वाटर में डूबने से मौतों का आंकड़ा 10 हो जाएगा।





