Home / National / *लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर, राजस्थान में करते थे उनका सौदा*

*लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर, राजस्थान में करते थे उनका सौदा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

गोरखपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नौकरी के नाम पर युवतियों को राजस्थान ले जाकर बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पिपराइच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें खरोबार में किराए के कमरे में रहने वाले आगरा के दंपत्ति युवतियों को फंसाते थे। फिर सभी आरोपित राजस्थान लेकर पहुंचते थे, जहां बागचंद प्रजापति उन्हें अपने घर रखता। इसके बाद जिन युवकों की शादी नहीं हुई रहती थी उनसे रुपये लेकर युवतियों को बेच देते थे। पिपराइच क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के गायब होने के बाद उसकी मां ने थाने में केस दर्ज कराया था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page