Home / राजधानी / *बैरिकेडिंग तोड़ मंत्री-बंगला घेरने पहुंचे NSUI कार्यकर्ता*

*बैरिकेडिंग तोड़ मंत्री-बंगला घेरने पहुंचे NSUI कार्यकर्ता*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के छात्रों को हॉस्टल की मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसव 15 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बैरिकेडिंग हटाकर मंत्री बंगले तक पहुंचने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने हॉस्टल में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल में पीने का साफ पानी, शौचालय, बिजली, सुरक्षा और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। कई बार शिकायतें करने के बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा सिर्फ आश्वासन दिए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ। NSUI ने स्पष्ट किया कि छात्रों की समस्याओं को अनदेखा करना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री के निवास का शांतिपूर्ण घेराव कर सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश की गई है ताकि छात्रों की आवाज को अनसुना न किया जाए। हम सिर्फ छात्रों के हक के लिए खड़े हैं। सरकार को अब मेडिकल कॉलेज के छात्रों को अच्छी सुविधा देनी पड़ेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page