*गरियाबंद में सरकारी स्कूल का प्राचार्य बच्चियों को करता था बैड टच, गिरफ्तार*

गरियाबंद। (सियासत दर्पण न्यूज़) अकलवारा हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य जेपी वर्मा को छात्राओं से अभद्रता और अनुचित शारीरिक व्यवहार (बैड टच) के गंभीर आरोपों के चलते मंगलवार को छुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई उन आरोपों के बाद की गई है, जिनमें छात्राओं ने प्राचार्य पर फेल करने की धमकी देकर शारीरिक रूप से छूने जैसे गंभीर कृत्य करने का आरोप लगाया था।

5 जुलाई को अकलवारा हाई स्कूल में छात्राओं और उनके पालकों ने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया था और जेपी वर्मा को तत्काल हटाने तथा कार्रवाई की मांग की थी। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने बताया कि प्राचार्य लंबे समय से उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे और कई बार अनुचित तरीके से छूने की घटनाएं हुईं। विरोध करने पर उन्हें फेल कर देने की धमकी दी जाती थी।

इस प्रदर्शन ने प्रदेश भर के शिक्षा जगत को हिलाकर रख दिया था। शुरुआत में शिक्षा विभाग ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन जब छात्राओं के बयान मीडिया में सामने आए, तब पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने संज्ञान लेते हुए अलग जांच टीम गठित की। जांच में छात्राओं के बयान के आधार पर ‘बेड टच’ की पुष्टि हुई।

छुरा थाना में जेपी वर्मा के खिलाफ 75(2)(B) BNS, 12 पोक्सो एक्ट, और 3(2)(va) SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की पुष्टि एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने की है।

प्राचार्य जेपी वर्मा के खिलाफ छात्राओं की नाराजगी कोई नई नहीं थी। कई छात्राओं ने पहले भी उनके व्यवहार को लेकर आपत्ति जताई थी, लेकिन जब 11वीं कक्षा की चार छात्राओं को मनमाने तरीके से फेल कर दिया गया, तो मामला गरमाया। रिकॉर्ड में अंक होने के बावजूद छात्राओं को फेल करने की बात जांच में भी सामने आई। इसी अन्याय के विरोध में छात्रों और पालकों ने प्रदर्शन किया था।

गौरतलब है कि एक समय पर जेपी वर्मा अपने अलग अंदाज़ के लिए चर्चा में थे। करीब 7-8 साल पहले वे छात्रों को सुबह 4 बजे ‘सिटी’ बजाकर पढ़ाई के लिए जगाते थे। उनके प्रयासों से परीक्षा परिणाम भी बेहतर आने लगे थे। हालांकि, समय के साथ यह सिलसिला बंद हो गया। आज वही प्राचार्य गंभीर आरोपों के घेरे में हैं।

  • Related Posts

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर शहर की एक महिला को डरा-धमकाकर 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page