*स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य के सात नगरीय निकाय 17 जुलाई को होंगे पुरस्कृत*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु देंगी पुरस्कार

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव विभागीय अधिकारियों और संबंधित निकायों के प्रतिनिधियों के साथ ग्रहण करेंगे पुरस्कार

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 17 जुलाई को आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में ये पुरस्कार प्रदान करेंगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव विभागीय अधिकारियों और संबंधित निकायों के प्रतिनिधियों के साथ पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों को प्रेसीडेन्ट्स अवार्ड प्रदान करेंगी। स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्यों के लिए बिलासपुर नगर निगम का तीन लाख से दस लाख तक आबादी (Big Cities) की शहरों की श्रेणी में, कुम्हारी नगर पालिका को 20 हजार से 50 हजार जनसंख्या तक (Small Cities) की श्रेणी में और बिल्हा नगर पंचायत को 20 हजार से कम आबादी (Very Small Cities) वाले शहरों की श्रेणी में इसके लिए चयनित किया गया है। राज्य स्तर पर स्वच्छता में अच्छे कार्यों के लिए केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा रायपुर नगर निगम को मिनिस्टरियल अवार्ड (Ministerial Award) प्रदान किया जाएगा।

स्वच्छता के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने वाले शहरों को मान्यता देने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के अंतर्गत इस बार सुपर स्वच्छता लीग (एसएसएल) की एक विशेष श्रेणी की शुरूआत की जा रही है। इस लीग में उन शहरों को शामिल किया गया है जो पिछले तीन वर्षों में कम से कम एक बार शीर्ष तीन में रहे हों और जो चालू वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण मूल्यांकन में अपनी संबंधित जनसंख्या श्रेणी में शीर्ष 200 में बने हुए हैं। सुपर स्वच्छता लीग (एसएसएल) की विशेष एवं नवीन श्रेणी में असाधारण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में छत्तीसगढ़ के भी तीन नगरीय निकाय शामिल हैं। अंबिकापुर नगर निगम को 50 हजार से तीन लाख जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में तथा पाटन नगर पंचायत और बिश्रामपुर नगर पंचायत को 20 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में एसएसएल के लिए चयनित किया गया है।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *रायपुर,,जाँच रिपोर्ट से पहले OSD पर गिरी गाज,क्या मंत्री ने खुद को बचाने के लिए चढ़ा दी बलि? मनोज शुक्ला की खबर*

    मंत्री द्वारा OSD पर कार्रवाई किए जाने से अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह कदम वास्तव में प्रशासनिक था या फिर राजनीतिक दबाव से बचने की रणनीति? सियासत…

    *रायपुर,MMA केज फाइटिंग का बड़ा आयोजन,आज फाइनल मुकाबलों और ग्रैंड फिनाले का आयोजन,,सुरभि जैन की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर से सुरभि जैन की रिपोर् रायपुर में पहली बार MMA केज फाइटिंग का बड़ा आयोजन, श्रीलंका समेत 120 फाइटर्स लेंगे हिस्सा रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,रायपुर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,जाँच रिपोर्ट से पहले OSD पर गिरी गाज,क्या मंत्री ने खुद को बचाने के लिए चढ़ा दी बलि? मनोज शुक्ला की खबर*

    *रायपुर,,जाँच रिपोर्ट से पहले OSD पर गिरी गाज,क्या मंत्री ने खुद को बचाने के लिए चढ़ा दी बलि? मनोज शुक्ला की खबर*

    *8 जिलहिज्जा को आज़मीन-ए-हज मीना की तरफ रवाना होंगे, यह दिन ईमान, सब्र, कुर्बानी और अल्लाह की रजा में खुद को समर्पित करने का पैग़ाम देता है”हाजी वसीम अहमद की कलम से*

    *8 जिलहिज्जा को आज़मीन-ए-हज मीना की तरफ रवाना होंगे, यह दिन ईमान, सब्र, कुर्बानी और अल्लाह की रजा में खुद को समर्पित करने का पैग़ाम देता है”हाजी वसीम अहमद की कलम से*

    *रायपुर,MMA केज फाइटिंग का बड़ा आयोजन,आज फाइनल मुकाबलों और ग्रैंड फिनाले का आयोजन,,सुरभि जैन की रिपोर्ट*

    *रायपुर,MMA केज फाइटिंग का बड़ा आयोजन,आज फाइनल मुकाबलों और ग्रैंड फिनाले का आयोजन,,सुरभि जैन की रिपोर्ट*

    *’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में दी शुभकामनाएं’*

    *’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में दी शुभकामनाएं’*

    *रायपुर,,प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित*

    *रायपुर,,प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित*

    *जल जीवन मिशन को मजबूत बनाएंगे 20 हजार जल मित्र*

    *जल जीवन मिशन को मजबूत बनाएंगे 20 हजार जल मित्र*

    You cannot copy content of this page