Home / राजधानी / *विजय अग्रवाल के घर ईडी का छापा*

*विजय अग्रवाल के घर ईडी का छापा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश में कस्टम मिलिंग और रेल नीर घोटाले में ईडी की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले होटल कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विजय अग्रवाल के ठिकानों पर मंगलवार को छापा मारा। साथ ही दुर्ग स्थित दीपक नगर में उनके निवास और होटल सागर इंटरनेशनल सहित कई परिसरों में सुबह करीब 6 बजे ईडी की टीम ने दबिश दी।

यह कार्रवाई कस्टम मिलिंग घोटाले और रेल नीर घोटाले से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई है। ईडी की टीम तीन इनोवा गाड़ियों में पहुंची थी, जिनके साथ केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के जवान भी मौजूद थे। दोपहर 12:30 बजे एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी जांच में शामिल हुए।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page