Home / छत्तीसगढ़ / *तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार में लगी आग चार युवकों की जिंदा जलकर मौत*

*तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार में लगी आग चार युवकों की जिंदा जलकर मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कांकेर:(सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 1:15 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (CG04 PJ 7460) आतुरगांव स्थित निर्माणाधीन पुल के पास पुराने पुल की कांक्रीट दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में जोरदार स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे कार धू-धू कर जलने लगी। कार में सवार छह युवकों में से दो किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन बाकी चार युवक आग की चपेट में आकर कार में ही जिंदा जल गए। हादसे की सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page