Home / छत्तीसगढ़ / *बिलासा एयरपोर्ट पर सियारों की एंट्री से यात्रियों को खतरा*

*बिलासा एयरपोर्ट पर सियारों की एंट्री से यात्रियों को खतरा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़)  चकरभाठा स्थित बिलासा एयरपोर्ट में सियार घूम रहे हैं, जो कभी भी रनवे पर आ सकते हैं। यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। एयरपोर्ट के रनवे से सटे जंगल में सियारों का यह झुंड रहता है। इससे एयरपोर्ट प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। सियार पकड़ने के लिए पहले भी प्रयास किए गए लेकिन, सफलता नहीं मिली।इस बीच सियार नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन पिछले कई दिनों से चार-पांच की संख्या में सियार को घूमते देखा जा रहा है। जिसे देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने वन विभाग से मदद मांगी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page