Home / राजधानी / *तोमर बंधुओं को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत*

*तोमर बंधुओं को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के भाठागांव स्थित तोमर बंधुओं के मकान पर नगर निगम की डेमोलिशन कार्रवाई पर हाई कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। मकान मालकिन सुभ्रा सिंह तोमर की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि दस्तावेजों की प्राप्ति और जवाब देने का पूरा अवसर याचिकाकर्ता को मिलना चाहिए। सुभ्रा सिंह तोमर ने बताया कि उन्होंने एक करोड़ रुपये का लोन लेकर मकान बनवाया है और निर्माण की अनुमति वैध है। लेकिन 25 जुलाई को नगर निगम जोन-6 ने नोटिस भेजते हुए 31 जुलाई तक जवाब मांगा। वहीं याचिकाकर्ता का कहना है कि पुलिस ने चार जून को मकान में रेड कर सभी निर्माण संबंधी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं, जिससे जवाब देना संभव नहीं था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page