*कोयला चोरी के दौरान खदान में मिट्टी धसकने से ग्रामीण ने अस्पताल में तोड़ा दम,चार मौत*

कोरबा । (सियासत दर्पण न्यूज़) दीपका कोयला खदान दुर्घटना में घायल एक और ग्रामीण की मौत हो गई है। लक्ष्मण पोर्ते नामक ग्रामीण को रेस्क्यू टीम ने खदान से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया था। इस घटना में अब चार मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने सरईसिंगार के पास चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के स्वजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए, परिवार के एक सदस्य को रोजगार, खदानों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम तथा लापरवाह कर्मचारी- अधिकारियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाए। साऊथ ईस्टर्न कोलफिल़्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की दीपका खदान में कोयला चोरी के दौरान खदान में मिट्टी धसकने के दौरान पांच लोग थे। दो बचे गए थे, उसमें एक को गंभीर को चोटें आई थी, अस्तपाल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इधर खदान में तीन लोग दबे हुए थे। इन तीनों को निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा था, शु्क्रवार को सुबह दो की लाश मिट्टी दबी हुई मिली, जबकि एक जिंदा निकला। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया था, पर उसने भी दोपहर को दम तोड़ दिया। इस तरह घटना में चार की मौत हो चुकी है और एक सुरक्षित है। वहीं नाराज ग्रामीणों ने सरईसिंगार के पास चक्काजाम कर दिया। मृतक में शत्रुहन कश्यप, संदीप पोर्ते, लक्ष्मण मरकाम व लक्ष्मण ओढ़े शामिल है। यहां बताना होगा कि एसईसीएल की दीपका खदान के केंवटा डबरी और सुआभोड़ी के बंद पड़े क्षेत्र से नजदीक के ही गांव डिंडोलभाठा में रहने वाले पांच किशोर अमित, लक्ष्मण मरकाम, शत्रुघन कश्यप, संदीप पोर्ते और लक्ष्मण ओढ़े गुरुवार को कोयला चोरी करने घुसे थे। खदान से निकाले गए ओवहरबर्डन (ओबी) में दबे कोयला को छांट कर एकत्रित कर रहे थे। इसके लिए मिट्टी हटा रहे थे। इसी दौरान गहरा सुरंग बन गया और ऊपर की मिट्टी धंसक गई। बताया जा रहा है कि अवैध उत्खनन में लगे पांचों किशोरों में शत्रुघन कश्यप, संदीप पोर्ते और लक्ष्मण ओढ़े मिट्टी के मलबे में दब गए। वहीं पीछे खड़े अमित व लक्ष्मण मरकाम पर कम मलबा गिरा और दोनों किसी तरह बच कर निकल गए। घायल लक्ष्मण को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। रात में ही ग्रामीण खदान में घुस कर हंगामा करने लगे। देर रात खदान पहुंचे कलेक्टर अजीत बसंत व एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किसी तरह स्थिति संभाली और रात में लाइट की व्यवस्था कर रेस्क्यू आपरेशन चलाया। इसके बाद शुक्रवार को सुबह दो का शव मिला और घायल अवस्था में सुरक्षित मिला था। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था, पर उसने भी दम तोड़ दिया।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित*

    *गांजा छापेमारी में युवक ने पुलिस की बोलेरो उड़ाई, फिल्मी अंदाज*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 3 views
    *गांजा छापेमारी में युवक ने पुलिस की बोलेरो उड़ाई, फिल्मी अंदाज*

    *कोरबा-चांपा हाईवे पर भीषण हादसा: परिवार के तीन लोगों की मौत*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 3 views
    *कोरबा-चांपा हाईवे पर भीषण हादसा: परिवार के तीन लोगों की मौत*

    *राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पत्नी सोनम को मिली जमानत, राजा के भाई विपिन ने की पुष्टि*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 4 views
    *राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पत्नी सोनम को मिली जमानत, राजा के भाई विपिन ने की पुष्टि*

    *घर बैठे पूरी करें जनगणना, सरकारी पोर्टल पर जवाब दें 33 सवालों के*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 5 views
    *घर बैठे पूरी करें जनगणना, सरकारी पोर्टल पर जवाब दें 33 सवालों के*

    You cannot copy content of this page