*बिलासपुर,मंदिर में रोशनदान से घुसकर चोरों ने दानपेटी पार कर दी*

बिलासपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) सिविल लाइन क्षेत्र के मिनी बस्ती स्थित संत रविदास मंदिर में रोशनदान से घुसकर चोरों ने दानपेटी पार कर दी। मंदिर के सेवक ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सिविल लाइन के मिनी बस्ती में रहने वाले रामप्रसाद लहरे(73) ने चोरी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि मिनी बस्ती में मेहर समाज का सामुदायिक भवन है। भवन में ही संत रविदास का मंदिर है। मंदिर में दानपेटी रखा गया था। मंदिर आने वाले श्रद्धालु दानपेटी में रकम डालते हैं। मंदिर के सेवक ने बताया कि वे 16 फरवरी को पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलौदाबाजार जिला अंतर्गत ग्राम दरचुरा गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गुरुवार की शाम वे घर आए। शाम चार बजे वे सामुदायिक भवन गए। अंदर जाने पर उन्हें पता चला कि मंदिर में रखा दान पेटी गायब है। सामुदायिक भवन का रोशनदान तोड़कर चोरों ने दानपेटी पार कर दिया था। दानपेटी में करीब 20 हजार रुपये थे। मंदिर के सेवक की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित*

    *गांजा छापेमारी में युवक ने पुलिस की बोलेरो उड़ाई, फिल्मी अंदाज*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 3 views
    *गांजा छापेमारी में युवक ने पुलिस की बोलेरो उड़ाई, फिल्मी अंदाज*

    *कोरबा-चांपा हाईवे पर भीषण हादसा: परिवार के तीन लोगों की मौत*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 3 views
    *कोरबा-चांपा हाईवे पर भीषण हादसा: परिवार के तीन लोगों की मौत*

    *राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पत्नी सोनम को मिली जमानत, राजा के भाई विपिन ने की पुष्टि*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 4 views
    *राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पत्नी सोनम को मिली जमानत, राजा के भाई विपिन ने की पुष्टि*

    *घर बैठे पूरी करें जनगणना, सरकारी पोर्टल पर जवाब दें 33 सवालों के*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 5 views
    *घर बैठे पूरी करें जनगणना, सरकारी पोर्टल पर जवाब दें 33 सवालों के*

    You cannot copy content of this page