Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 22 अगस्त को बिलासपुर में होने जा रहे नाइट मार्च,,प्रियंका शुक्ला*

*महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 22 अगस्त को बिलासपुर में होने जा रहे नाइट मार्च,,प्रियंका शुक्ला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोलकाता की घटना सहित देश की प्रत्येक महिला की सुरक्षा को लेकर बिलासपुर में होने जा रहे नाइट मार्च में शामिल होने की अपील

समस्त साथियो को जय हिंद

बिलासपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,साथियों,आपने देखा होगा कि कोलकाता में किस तरह से एक 31 वर्षीय डॉ युवती के साथ क्रूर यौन हिंसा वाली घटना हुई, और उसके साथ बलात्कार कर उसको मार डाला गया,और यह घटना कोई पहली बार नही,देश मे निर्भया के साथ भी ऐसा हुआ था,और अलग अलग कोने में हर रोंज इस तरह की घटना आये दिन होती है, ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि महिला सुरक्षा के मुद्दे को उठाया जाए, और कोलकाता सहित छत्तीसगढ़ में भी रक्षाबंधन के दिन हुई सामूहिक बलात्कार के मामले में हुई इस क्रूर घटना में न्याय हो सके, उसके लिए आवाज बुलंद की जा सके।

आप सबसे अनुरोध है कि कोलकाता की घटना को केंद्र में रखकर, छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, हम सड़को पर आए,आखिर कब तक हम और हमारी बच्चियां बलात्कारियों का शिकार होती रहेंगी??? आइये मिलकर आवाज़ बुलंद करे, नाईट मार्च करे, और अपनी बेटी, बहन, मा, पत्नी सहित देश की प्रत्येक महिला के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने हेतु प्रदर्शन करे।हम मेरी रात,मेरी सड़क के साथी 22 अगस्त बिलासपुर में आधी आबादी की पूरी आजादी और कोलकाता की घटना सहित देश की प्रत्येक महिला के न्याय हेतु आपसे अपील करते है कि कल के रात के इस नाइट मार्च में जरूर शामिल हो,अपने घर से पोस्टर बनाकर भी ला सकते है,तो जरूर लाए, महिला और बच्चियों को भी साथ लेकर आए।
यह सड़के दिन में हो या रात में, जितनी मर्दों /लड़कों के लिए है, उतनी ही हमारी बच्चियों,मां और लड़कियों के लिए भी है।

दिनांक 22/08/2024 को बिलासपुर के रिवर व्यू पर हम रात में मशाल, पोस्टर आदि लेकर पैदल नाइट मार्च करेंगे, आप सबसे अनुरोध है कि प्रदर्शन में जरूर शामिल हो।

समय = रात 8 बजे से

इकट्ठा होने का स्थान = रिवर व्यू, बिलासपुर

दिनांक= 22/08/2024

आम नागरिक, प्रगतिशीलजन से भी अनुरोध है कि प्लीज् इस प्रदर्शन में जरूर शामिल हो।

आयोजक
मेरी रात,मेरी सड़क समूह बिलासपुर, छत्तीसगढ़
अधिक जानकारी के लिए संपर्क = प्रियंका शुक्ला 8871067410

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page