Home / राजधानी / *धमतरी हत्या में मारे गए युवकों का शव उनके घर पहुंचा, मृतक की मां का रोकर बुरा हाल*

*धमतरी हत्या में मारे गए युवकों का शव उनके घर पहुंचा, मृतक की मां का रोकर बुरा हाल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) धमतरी के सिहावा रोड स्थित अन्नपूर्णा ढाबे में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुई दिल दहला देने वाली वारदात ने रायपुर के तीन परिवारों के सहारों को छीन लिया। इस वारदात में सेजबहार निवासी आलोक ठाकुर (28) और संतोषी नगर निवासी सगे भाई सूरज तांडी (34) व नितिन तांडी (32) की जान चली गई। वारदात के बाद से तीनों परिवारों में मातम पसर गया और स्वजन के आंसू थम नहीं रहे थे। आलोक ठाकुर अपने घर का इकलौता बेटा था। वर्ष 2015-16 में सड़क हादसे में उसके पिता का पैर कट गया था, जिसके बाद सदमे में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। तब से आलोक ही अपनी मां और दो बहनों का सहारा था। बीते रविवार को ही उसका रिश्ता तय हुआ था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page