Home / छत्तीसगढ़ / *तेज रफ्तार के कारण आए दिन लोग हादसों का हो रहे हैं शिकार।छह युवकों की मौत*

*तेज रफ्तार के कारण आए दिन लोग हादसों का हो रहे हैं शिकार।छह युवकों की मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

राजनांदगांव :(सियासत दर्पण न्यूज़) तेज रफ्तार के कारण आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। राजनांदगांव के बागनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी के पास शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ, जब नागपुर से रायपुर जा रही आर्टिगा कार सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।

जानकारी के अनुसार कार में सात युवक सवार थे। चिरचारी के पास कार अचानक दूसरी लेन में चली गई और तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही छह युवकों की मौत हो गई। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएसपी राहुल देव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक के झपकी लेने की आशंका है। सुबह का समय होने से वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गया, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में इंदौर निवासी आकाश मोर्या (28), गोविंद (33), अमन राठौर (26), नितिन यादव (34) और संजय केसरी सेठी के अलावा उड़ीसा निवासी बिरनिल शामिल हैं। हादसे में घायल सागर यादव, जिला इंदौर, को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी युवक उड़िसा स्थित पुरी दर्शन के लिए जा रहे थे। इससे पहले उन्होंने उज्जैन में महाकाल के दर्शन भी किये थे। आशंका है कि सुबह का समय होने से चालक को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page