Home / राजधानी / *गरीब नवाज स्कूल में 79वाँ जश्न-ए-आज़ादी उत्साह के साथ मनाया गया*

*गरीब नवाज स्कूल में 79वाँ जश्न-ए-आज़ादी उत्साह के साथ मनाया गया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। गरीब नवाज स्कूल, बैजनाथपारा में 79वाँ जश्न-ए-यौम-ए-आज़ादी बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा रोहन से हुई, जिसे पार्षद मोहतरमा अर्जुमन ढेबर और स्कूल के डायरेक्टर डॉ. मुजाहिद अली फारूकी ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें भाषण, गीत और नृत्य शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान पिछले वर्ष अपनी-अपनी कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मोहम्मद सोहेल सेठी (सदर सीरत कमेटी), इकबाल शरीफ, प्रिंसिपल मोहम्मद शमशुद्दीन, सफीना बेगम, मोहम्मद फैजान कुरैशी, अहफ़ाज़ कुरैशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में डायरेक्टर डॉ. मुजाहिद अली फारूकी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से देश की तरक्की के लिए शिक्षा और अनुशासन अपनाने का आह्वान किया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page