*रायपुर,,ED ने भूपेश के बेटे की 5 दिन रिमांड मांगी*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल न्यायिक रिमांड पर चल रहे हैं। उनसे ED फिर पूछताछ करना चाहती है। इसलिए रायपुर स्पेशल कोर्ट में अर्जी लगाकर चैतन्य की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी है।

दरअसल, सोमवार को कोर्ट में कंडोलेंस होने के कारण चैतन्य बघेल को 1 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। चैतन्य को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। ED की ओर से लगाए आवेदन पर सुनवाई होगी। पिछले एक महीने से चैतन्य जेल में बंद हैं। आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी कोर्ट पहुंचे हैं।

दरअसल, शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल को भी आरोपी बनाया है। चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं।

ED के मुताबिक शराब घोटाले से मिले ब्लैक मनी को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया गया। ब्लैक मनी को वाइट करने के लिए फर्जी निवेश दिखाया गया है। साथ ही सिंडिकेट के साथ मिलकर 1000 करोड़ रुपए की हैंडलिंग (हेराफेरी) की गई है।

ED ने अपनी जांच में पाया कि, चैतन्य बघेल के विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट (बघेल डेवलपर्स) में घोटाले के पैसे को इन्वेस्ट किया गया है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े अकाउंटेंट के ठिकानों पर छापेमारी कर ED ने रिकॉर्ड जब्त किए थे।

प्रोजेक्ट के कंसल्टेंट राजेन्द्र जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में वास्तविक खर्च 13-15 करोड़ था। जबकि रिकॉर्ड में 7.14 करोड़ ही दिखाया गया। जब्त डिजिटल डिवाइसेस से पता चला कि, बघेल की कंपनी ने एक ठेकेदार को 4.2 करोड़ कैश पेमेंट किया गया, जो रिकॉर्ड में नहीं दिखाया गया।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *रायपुर में प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने तालाब किनारे जहर खाकर…

    *’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत’*

    ’सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों से किया सीधा संवाद’ रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बलौदाबाजार जिले के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रहस्यमयी मौतों से दहला इलाका, एक ही कमरे में मिले 4 शव*

    *रहस्यमयी मौतों से दहला इलाका, एक ही कमरे में मिले 4 शव*

    *छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज 3 जून से, रंग जमाएंगी मौनी रॉय*

    *छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज 3 जून से, रंग जमाएंगी मौनी रॉय*

    *बिलासपुर में भूजल संकट गहराया: रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं तो कटेगा पानी कनेक्शन*

    *बिलासपुर में भूजल संकट गहराया: रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं तो कटेगा पानी कनेक्शन*

    *रेलवे को फिलहाल झटका: हाई कोर्ट ने बेदखली कार्रवाई पर रोक रखी कायम*

    *रेलवे को फिलहाल झटका: हाई कोर्ट ने बेदखली कार्रवाई पर रोक रखी कायम*

    *बेटे की हत्या के बाद रची सुसाइड की कहानी, बिलासपुर पुलिस ने खोला राज*

    *बेटे की हत्या के बाद रची सुसाइड की कहानी, बिलासपुर पुलिस ने खोला राज*

    *गहरे पानी ने ली युवक की जान, भाई की हालत नाजुक*

    *गहरे पानी ने ली युवक की जान, भाई की हालत नाजुक*

    You cannot copy content of this page