Home / राजधानी / *रायपुर में लड़के-लड़कियों ने एक युवक को पीटा*

*रायपुर में लड़के-लड़कियों ने एक युवक को पीटा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,,(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में लड़के-लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी है। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी थप्पड़ और लात-घुसों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल, इस मामले में पुलिस का कहना है कि कोई भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो शांति विहार कॉलोनी का है। इस वीडियो में एक युवक को लड़की थप्पड़ मारते नजर आ रही है। जबकि करीब 10 से अधिक लड़के भी उस युवक को पीटते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कुछ लड़के युवक के घर के अंदर भी घुस गए। वहां भी मारपीट की गई। हालांकि, इस मारपीट की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

फिलहाल, किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं की है।

इस मामले में डीडी नगर थाना प्रभारी एसएन सिंह का कहना है कि किसी भी पक्ष ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं की है। वायरल वीडियो के बाद पता लगाया जा रहा है कि विवाद किस वजह से हुआ है। संबंधित पक्षों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page