Home / छत्तीसगढ़ / *गड्ढों से शहरवासी परेशान, सड़क पर पुतला रखकर किया विरोध*

*गड्ढों से शहरवासी परेशान, सड़क पर पुतला रखकर किया विरोध*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जगदलपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बस्तर में लगातार हो रही झमाझम बारिश ने शहर की सड़कों की हालत और बिगाड़ दी है। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों तक जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण कई दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। दुर्घटनाओं से बचाव और जिम्मेदारों का ध्यान खींचने के लिए स्थानीय लोगों ने एक अनोखा प्रदर्शन किया।

शहरवासियों ने खतरनाक गड्ढों के पास पुतले रख दिए, ताकि दूर से ही राहगीरों को खतरे का अंदेशा हो जाए और हादसे टाले जा सकें।

इसको लेकर जब नगर निगम अधिकारियों से सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि सरकार बने ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। जल्द ही सभी सड़कों की मरम्मत और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। हालांकि बारिश से पहले ही नगर निगम ने दावा किया था कि इस बार नागरिकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, लेकिन हालात तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में खराब सड़कों के खिलाफ अलग-अलग तरह के प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page