Home / छत्तीसगढ़ / *सोते हुए युवक पर हाथी ने किया हमला*

*सोते हुए युवक पर हाथी ने किया हमला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

प्रतापपुर (सुरजपुर): (सियासत दर्पण न्यूज़) सरगुजा संभाग के वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। वन मंडल सूरजपुर के वन परिक्षेत्र घुई में फिर से एक ग्रामीण युवक को हाथी ने कुचल कर मार डाला है। इससे पहले भी 14 जुलाई को वन परिक्षेत्र घुई में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हुई थी।

घटना बुधवार तड़के की है। घुई के करचोला गांव का रहने वाला बलदेव सिंह भैंसों की रखवाली के लिए रोज रात को झाले में सोता था। मंगलवार को भी वह झाले में सोने चला गया था। इसी बीच बुधवार तड़के वहां एक हाथी आ धमका। गहरी नींद में बलदेव को हाथी के आने की भनक नहीं लगी। हाथी ने उसे अपनी चपेट में लिया और सूंड़ में लपेटकर खटिया सहित जमीन में पटक दिया। जमीन पर गिरने के बाद वह बचने का प्रयास कर रहा था कि तभी हाथी ने उसे अपने पैरों से भी कुचल दिया।उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर घुई के वनकर्मी क्षतविक्षत शव का पोस्टमार्टम कराने स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर लेकर पहुंचे। पोस्टमार्टम पश्चात शव स्वजनों को सौंपते हुए पच्चीस हजार की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई।
एक घर को भी किया क्षतिग्रस्त

वन परिक्षेत्र घुई के करचोला में ग्रामीण की जान लेने के बाद हाथी ने वहीं पर स्थित एक अन्य ग्रामीण बुधराम देवांगन के घर को भी निशाना बनाया। भनक लगते ही बुधराम व उसके स्वजन किसी तरह से जान बचाते हुए घर से बाहर निकले और शोर मचाया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
खानापूर्ति करने आते हैं रेंजर

ग्रामीणों का कहना है कि वन परिक्षेत्र में बस्तियों की ओर हाथियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। वर्तमान में यहां का प्रभार बिहारपुर के रेंजर मेवालाल पटेल संभाल रहे हैं। बिहारपुर से घुई की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है। इसलिए रेंजर कभी कभार ही वन परिक्षेत्र घुई आते हैं और खानापूर्ति कर लौट जाते हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page