*शंकर ट्रेडर्स में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग ने मारा छापा*

अंबिकापुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को अंबिकापुर के खरसिया रोड स्थित शंकर ट्रेडर्स में छापा मारा। यहां टीम ने 37 बोरी यूरिया जब्त किया। खास बात यह रही कि दुकान के बाहर नोटिस चस्पा किया गया था कि यूरिया उपलब्ध नहीं है जबकि अंदर खाद भरा पड़ा मिला। इसे खाद की कालाबाजारी के रूप में देखा जा रहा है। दुकान में कई किसान भी खाद लेने पहुंचे थे। उनका कहना है कि यूरिया की किल्लत से उन्हें परेशानी हो रही है। ऊंचे दर पर यूरिया की बिक्री कर किसानों का आर्थिक शोषण भी किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शंकर ट्रेडर्स में यूरिया की उपलब्धता होने के बाद भी किसानों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। किसानों ने इसकी शिकायत की थी। कृषकों की ओर से प्राप्त शिकायत के आधार पर, जिला स्तरीय संयुक्त टीम (कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग) की ओर से खरसिया रोड स्थित मेसर्स शंकर ट्रेडिंग कंपनी के परिसर का औचक निरीक्षण किया गया।

  • Related Posts

    *कांकेर,,अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन महामंत्री गणेश तिवारी ने उठाए भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के सवाल*

    कांकेर,,सियासत दर्पण न्यूज़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिला उत्तर बस्तर कांकेर में आयोजित भर्ती परीक्षा को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। भर्ती परीक्षा के परिणाम में…

    *दुखद घटना:- दो सगे भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया,,पुलिस ने किया मामला दर्ज*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) दुर्ग में भिलाई नगर थाना क्षेत्र के रूआबांधा स्थित मायानगर एचएससीएल कॉलोनी में एक दुखद घटना हुई है। दो भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    You cannot copy content of this page