*चिरमिरी नगर निगम में कचरा प्रबंधन हेतु 6.26 करोड़ की परियोजना मंजूर*

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव का किया आभार व्यक्त

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन तथा उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रयासों से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। राज्य स्तरीय तकनीकी समिति (SLTC) की 8वीं बैठक में चिरमिरी नगर पालिक निगम क्षेत्र में सूखे और गीले कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए आधुनिक संयंत्र स्थापित करने तथा संयंत्रों के उन्नयन एवं विकास की योजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर कुल 6 करोड़ 26 लाख 27 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे।

स्वीकृत परियोजना के तहत सूखे कचरे के लिए उन्नयन एवं विकास हेतु 12 एमआरएफ प्लांट तथा गीले कचरे हेतु 12 नवीन विंड्रो कंपोस्ट प्लांट की स्थापना की जाएगी। संयंत्र निर्माण, उपकरण लागत और अतिरिक्त कार्यों को मिलाकर परियोजना की कुल लागत 4 करोड़ 51 लाख रुपए होगी, जबकि पांच साल के संचालन व संधारण पर 1 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस बड़ी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव का क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि इस परियोजना के जरिए चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में कचरा निस्तारण और रीसाइक्लिंग को नई दिशा मिलेगी। इससे शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    *चोरी के आरोप में कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा, संचालक समेत 11 पर FIR दर्ज*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) सदरबाजार में एक सराफा कारोबारी ने अपने ही कर्मचारी पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई की। इसकी शिकायत पर पुलिस ने संचालक सहित…

    *रायपुर,,धार्मिक जुलूस में हथियारों का खुला प्रदर्शन, सुरक्षा की चिंता बढ़ी*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में आयोजित धार्मिक जुलूस में हथियारों का खुला प्रदर्शन होने का मामला सामने आया है। हाईकोर्ट द्वारा जारी सख्त निर्देशों और हथियार प्रतिबंध के बावजूद जुलूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *चोरी के आरोप में कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा, संचालक समेत 11 पर FIR दर्ज*

    • By SIYASAT
    • March 28, 2026
    • 4 views
    *चोरी के आरोप में कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा, संचालक समेत 11 पर FIR दर्ज*

    *निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से 5 साल की बच्ची की मौत*

    • By SIYASAT
    • March 28, 2026
    • 3 views
    *निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से 5 साल की बच्ची की मौत*

    *ट्रिपल मर्डर मामला: तीनों आरोपी अदालत से बरी*

    • By SIYASAT
    • March 28, 2026
    • 4 views
    *ट्रिपल मर्डर मामला: तीनों आरोपी अदालत से बरी*

    *जहरीले सांप के काटने से 9 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 28, 2026
    • 3 views
    *जहरीले सांप के काटने से 9 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत*

    *तीन सदस्यीय समिति बनाई, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं पर निगरानी*

    • By SIYASAT
    • March 28, 2026
    • 5 views
    *तीन सदस्यीय समिति बनाई, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं पर निगरानी*

    *रायपुर,,धार्मिक जुलूस में हथियारों का खुला प्रदर्शन, सुरक्षा की चिंता बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • March 28, 2026
    • 7 views
    *रायपुर,,धार्मिक जुलूस में हथियारों का खुला प्रदर्शन, सुरक्षा की चिंता बढ़ी*

    You cannot copy content of this page