*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से कामारीमा गांव में बहाल हुई बिजली आपूर्ति*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल पर जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम कामारीमा के वार्ड क्रमांक 11 (नागेशिया पारा) में खराब ट्रांसफार्मर के कारण ठप पड़ी बिजली आपूर्ति पुनः शुरू हो गई है। इससे लंबे समय से बिजली संकट का सामना कर रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कामारीमा के वार्ड क्रमांक 11 में अधिकांश आबादी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की है। यहां के ग्रामीणों ने कैंप कार्यालय को बताया था कि ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे बरसात के दिनों में विषैले जीव-जंतुओं का खतरा और अन्य परेशानियां बढ़ गई थीं। शिकायत मिलते ही कैंप कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बगीचा में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बना हुआ है। यहां विशेषकर बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी आवश्यकताओं से संबंधित शिकायतों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री  निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में…

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का कहना है कि फूड कोर्ट को राजनीतिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    You cannot copy content of this page