Home / राजधानी / *रायपुर में डेंटल-कॉलेज के प्रोफेसर से 26 लाख की ठगी*

*रायपुर में डेंटल-कॉलेज के प्रोफेसर से 26 लाख की ठगी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 26 लाख की ठगी की गई है। आरोपियों ने ज्यादा मुनाफे का लालच दिया। फिर पैसे वसूल कर लिए। इसके अलावा एक वकील भी साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ है।

वहीं, एक महिला से ठगों ने 13 लाख का फ्रॉड किया है। यह मामले रायपुर के आमानाका, तेलीबांधा और सरस्वती नगर थाने के हैं। अब सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि किस तरह से ठगी की गई है।

जयंत चंद्राकर ने आमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि, वे डेंटल कॉलेज अंजोरा में प्रोफेसर के पद पर हैं। उनके फेसबुक अकाउंट पर FYERS नाम से एक लिंक दिखा। जिसमें शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे की बात लिखी थी।

लिंक पर क्लिक किया तो उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप पर उन्हें जोड़ा गया। कुछ देर बाद एक युवती ने कॉल किया। उसने VIP मेंबरशिप लेने की बात की। फिर गूगल प्ले स्टोर से FYERS नाम का एप्लिकेशन डाउनलोड करवाया।

प्रोफेसर को ठगों ने मुनाफे का झांसा देकर कई किस्तों में रुपए वसूल कर लिए। उन्होंने 5 हजार, 60 हजार, 5 लाख 60 हजार 13 लाख 70 हजार, 6 लाख 10 हजार जैसे अलग-अलग किस्तों में रुपए ट्रांसफर किए। इसके अलावा उन्होंने चेक से भी रुपए भेज दिए।

ठगों ने ही रुपए ट्रांसफर करने के लिए प्रोफेसर को अकाउंट दिए थे। प्रोफेसर के मुताबिक, उसने अपनी पत्नी के खाते से भी पैसे ट्रांसफर किए। ठगों ने प्रोफेसर से 26 लाख 68 हजार रुपए वसूल कर लिए। जब उन्हें पैसे वापस नहीं मिले तो ठगी का एहसास हुआ।

आयुष अग्रवाल ने सरस्वती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि, वो वकील है। 24 अगस्त को उसके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। सामने वाले ने खुद को ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर सर्विस सेंटर का कर्मचारी बताया।

कर्मचारी ने कहा कि गाड़ी का कार्बोरेटर खराब है, जिसे बदलना पड़ेगा। जिसके लिए उसने 13500 ऑनलाइन भेजने के लिए बोला। वकील के पैसे भेजने के बाद सामने वाले ने कहा कि, ट्रांजेक्शन फेल हो गया है। इस तरह उसने वकील से 2 बार झांसा देकर 26700 रुपए वसूल कर लिए।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page