*नुआखाई पर्व पर शासकीय अवकाश घोषित: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार को मनाने की गई अपील*

गरियाबंद। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में कल यानी 28 अगस्त को नुआखाई पर्व को शांति और धूमधाम के साथ मनाने के लिए शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर भगवान सिंह यूईके ने आज यह आदेश जारी किया। इस अवसर पर पुलिस ने भी गांव-गांव में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को शांति बनाए रखने का संदेश दिया।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने इस बार नुआखाई पर्व पर छुट्टी देने की घोषणा की थी। यह पहली बार है कि ओडिशा परंपरा का पालन करने वाले जिले में नुआखाई पर्व को शासकीय अवकाश दिया गया है। जिले के देवभोग, अमलीपददर और मैंनपुर तहसीलों में लगभग 80 प्रतिशत लोग यानी करीब 2 लाख लोग पश्चिम ओडिशा की तरह नुआखाई पर्व मनाते हैं।

नुआखाई पर्व पर शासकीय अवकाश की घोषणा किये जाने को लेकर भाजपा के आदिवासी नेता गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक डमरू धर पुजारी और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नुआखाई पर्व को शांति पूर्ण बनाने के लिए पुलिस ने भी अपनी सक्रियता दिखाई। देवभोग थाना प्रभारी फैजुल होदा के नेतृत्व में पुलिस ने बाइक रैली के माध्यम से संवेदनशील ग्रामों में फ्लैग मार्च निकाली और लोगों को सुरक्षित तरीके से पर्व मनाने का संदेश दिया। इसके पहले शांति समिति की बैठक आयोजित कर ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई।

गुरुवार 28 अगस्त को नुआखाई पर्व धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल में मनाया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को मनाए जाने वाले बासी पर्व में परंपरा के अनुसार मांस और मदिरा का सेवन होता है। इसे लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क है ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

  • Related Posts

    *निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से 5 साल की बच्ची की मौत*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में अवैध बिजली कनेक्शन और लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। यह हादसा उस समय हुआ…

    *ट्रिपल मर्डर मामला: तीनों आरोपी अदालत से बरी*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) पूर्व उप मुख्यमंत्री प्यारे लाल कंवर के बेटे, बहू और चार साल की पोती की हत्या के मामले में हाई कोर्ट का फैसला आया है. निचली अदालत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *”पद का दबाव दिखाकर बचने की कोशिश, शराब पीकर वाहन चलाने वाला अधिकारी गिरफ्तार”*

    • By SIYASAT
    • March 30, 2026
    • 0 views
    *”पद का दबाव दिखाकर बचने की कोशिश, शराब पीकर वाहन चलाने वाला अधिकारी गिरफ्तार”*

    *”रायपुर के छात्रावासों में 20 दिन से गायब रोटी, स्पेशल मेन्यू भी सूना”*

    • By SIYASAT
    • March 30, 2026
    • 1 views
    *”रायपुर के छात्रावासों में 20 दिन से गायब रोटी, स्पेशल मेन्यू भी सूना”*

    *”एम्स में हाई-टेक नकल का खुलासा: चप्पल में मोबाइल छुपाकर AI से परीक्षा हल”*

    • By SIYASAT
    • March 30, 2026
    • 1 views
    *”एम्स में हाई-टेक नकल का खुलासा: चप्पल में मोबाइल छुपाकर AI से परीक्षा हल”*

    *वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए सख्ती वन क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के प्रवेश पर रोक*

    • By SIYASAT
    • March 30, 2026
    • 1 views
    *वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए सख्ती वन क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के प्रवेश पर रोक*

    *टीआरटीआई के अधिकारियों-कर्मचारियों को संग्रहालयों के रख-रखाव हेतु आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण*

    • By SIYASAT
    • March 30, 2026
    • 1 views
    *टीआरटीआई के अधिकारियों-कर्मचारियों को संग्रहालयों के रख-रखाव हेतु आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण*

    *चोरी के आरोप में कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा, संचालक समेत 11 पर FIR दर्ज*

    • By SIYASAT
    • March 28, 2026
    • 4 views
    *चोरी के आरोप में कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा, संचालक समेत 11 पर FIR दर्ज*

    You cannot copy content of this page