Home / छत्तीसगढ़ / *युवक की सरेराह बेरहमी से पिटाई, आरोपियों ने जमकर बरसाए लात-घूंसे*

*युवक की सरेराह बेरहमी से पिटाई, आरोपियों ने जमकर बरसाए लात-घूंसे*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कवर्धा। (सियासत दर्पण न्यूज़) कवर्धा के पंडरिया थाना क्षेत्र में एक युवक को 7 लोगों ने मिलकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। बताया जा रहा है कि यह घटना बाइक में मामूली ठोकर लगने के बाद हुई। आरोपियों ने युवक को तालाब के झाड़ियों में ले जाकर जान से मारने की भी कोशिश की।

युवक की बेरहमी से पिटाई का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं। फिलहाल, वीडियो फुटेज सामने आने के बाद अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page