*विस्फोटक सामग्री के साथ तीन माओवादी गिरफ्तार*

सुकमा:(सियासत दर्पण न्यूज़)  जिले के चिंतागुफा थानाक्षेत्र में सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त टीम ने तीन माओवादियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। उनके निशानदेही पर विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। सभी से पूछताछ किया गया इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार चिंतागुफा थानाक्षेत्र के पेंटापाड़ इलाके में माओवादियों की सूचना के बाद सीआरपीएफ और जिला की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए भेजा गया। जहां जवानों ने तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया। जिनकी शिनाख्त पोडियामी जोगा, माड़वी मासा और पोज्जा माड़वी के रूप में हुई।

उनके निशानदेही पर एक टिफिन बम, इलेक्ट्रॉनिक वायर, जिलेटिन रॉड, इलेक्ट्रिक पेंसिल सेल बरामद की गई। साथ ही सभी से पूछताछ की गई और न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।

एक अन्य घटना में जिले के केरलापाल थानाक्षेत्र के माओवाद प्रभावित गांव सिरसट्टी में देर रात माओवादियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी, साथ ही कुछ ग्रामीणों के साथ मारपीट की। माओवादियों ने ग्रामीणों पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है। इधर सूचना मिलने के बाद मौके के लिए पुलिस रवाना हुई है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात ग्रामीण वेशभूषा में एक दर्जन माओवादी सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीण पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र की हत्या कर दी। वही कुछ ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की है। इन ग्रामीणों पर माओवादियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्री अब 06 अप्रैल 2026 तक तीसरी किश्त…

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    जांजगीर-चांपा ।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में देर रात घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,योग क्रिड़ा भारती केंद्र भनपुरी द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया*

    *रायपुर,,योग क्रिड़ा भारती केंद्र भनपुरी द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया*

    *’ईरान नहीं अमेरिका में ही करवा देंगे सत्ता परिवर्तन…,’ ट्रंप के खिलाफ उनकी भतीजी ने उगला जहर*

    *’ईरान नहीं अमेरिका में ही करवा देंगे सत्ता परिवर्तन…,’ ट्रंप के खिलाफ उनकी भतीजी ने उगला जहर*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    • By SIYASAT
    • April 1, 2026
    • 10 views
    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    • By SIYASAT
    • April 1, 2026
    • 18 views
    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    You cannot copy content of this page