*मंदिर हसौद में डीजल चोर फिर सक्रिय*

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में खड़े मालवाहकों से डीजल चोरी करने वाले मध्य प्रदेश के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें राजाराम फुलेरिया (41), रोहित फुलेरिया (25) और अर्जुन कुमार (27) शामिल है। आरोपियों पर 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, मां नर्मदा ट्रांसपोर्ट के मुंशी वेदप्रकाश साहू ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि, 26 अगस्त की रात उसके वाहन से ग्राम छतौना में 157 लीटर डीजल चोरी हो गया। अज्ञात आरोपियों ने टंकी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसमें कुछ लोगों को चोरी करते दिखे। पुलिस ने वाहन और आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर कबीर नगर निवासी राजाराम फुलेरिया को पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने अपने साथी रोहित फुलेरिया, अर्जुन कुमार और एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों से एमपी नंबर की चारपहिया गाड़ी, 15 लीटर डीजल, बिक्री के पैसे और एक लोहे का रॉड बरामद किया गया है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 4.50 लाख रुपए आंकी गई है।

बता दें कि, मंदिर हसौद तेल माफियाओं का गढ़ है। लंबे समय से तेल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से डीजल चोरी करने का खेल चल रहा था। लगातार शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अप्रैल 2025 को नया रायपुर एएसपी विवेक शुक्ला ने कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के बाद सिंडिकेट टूट गया था। लेकिन फिर से चोरी छिपे डीजल चोरी करने का खेल शुरू हो गया है।

  • Related Posts

    *गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता*

    पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के निर्देश ग्राम कोसला में “महतारी सदन” एवं हायर सेकेंडरी स्कूल…

    *पक्के घर का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लेमरू में हितग्राही धरम सिंह के नए आवास में कराया गृह प्रवेश*

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी : मुख्यमंत्री ने परिवार से आत्मीय मुलाकात कर जाना हालचाल रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page