*खाद्य मंत्री श्री बघेल ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद*

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 70 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) बेमेतरा जि़ले के विकासखंड नवागढ़ के  संबलपुर के हायर सेकण्ड्री स्कूल परिसर में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 70 जोड़े  विवाह बंधन में बंधे।  खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए अपनी शुभकामना दी और उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना  आर्थिक रूप से कमजोर परिवारो के लिए वरदान है। इस योजना के माध्यम से फि़ज़ूल खर्च एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करने का एक अच्छा माध्यम है। ऐसे कन्याओं के  माता-पिता को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा।’’खाद्य मंत्री श्री बघेल  ने कहा कि शादी सामजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अंग है।  वर-वधु का नहीं बल्कि  दो परिवारों का एक होना भी है। उन्होंने कहा कि समाज में हम सब की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, चाहे वो सामाजिक, संस्कृति, आर्थिक किसी भी क्षेत्र में हो। हम सब को मिल-जुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है. राज्य सरकार ने जनता की बेहतरी के लिए कई बेहतर योजनाएं बनाई है जिनमे से एक है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना  जिनका फायदा राज्य के हर वर्ग के गरीब व्यक्ति को मिल रहा है। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग की टीम को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जि़ला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास  श्री बी.डी.पटेल ने बताया कि आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह  योजना के तहत 70 जोड़े विवाह बंधन में बंधे । इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ श्रीमती अंजलि मार्कण्डेय, और बड़ी संख्या में वर वधु के परिजन, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page