Home / छत्तीसगढ़ / *ग़रीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान,ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन का बेहतरीन कदम,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

*ग़रीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान,ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन का बेहतरीन कदम,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

स्कूल किट पाकर ख़ुश हुए विद्यार्थी

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज,फ्यूचर साइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन नई दिल्ली के सौजन्य से 6 सितंबर 2025 को जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में अनाथ व आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के बच्चों के उत्साह वर्धन व पढ़ाई में उनकी रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें स्कूल किट्स तक़सीम की गई प्रत्येक स्कूल किट में बैग, नोटबुक और आवश्यक स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराई गई।


इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि :- जनाब मोहम्मद शाकिब साहब, (उप महानिरीक्षक- रे.सु.ब. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर।) ने कहा कि ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन का यह कदम एक बेहतरीन अमल है,बच्चों का इस तरह के आयोजनों से उत्साह बढ़ता है एवं वे पढ़ाई के प्रति लगाव महसूस करते है इस तरह के आयोजन बच्चों का मनोबल भी बढ़ाते हैं । श्री शाकिब साहब ने बच्चों को कहा कि मां बाप की बात मानो , गलत चीज़ों से रुक जाओ , अभी से ही सोच लो अपने जिंदगी में क्या बनना है कुछ बनने के लिए कॉन्फिडेंस का होना बहुत जरूरी है , पढ़ाई के साथ साथ अपना दिल साफ रखो किसी से नफरत मत करो ! इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री वाहिद सिद्दीक़ी (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष , जमात ए इस्लामी हिन्द छत्तीसगढ़) ने कहा कि इस्लाम में ता’लिम की बहुत अहमियत है ! श्री सिद्दीक़ी साहब ने बताया कि क़ुरान की पहली सूरह का नुज़ूल ही ता’लिम हासिल करने के आदेश से हुआ । आख़री नबी हज़रत मुहम्मद साहब ने फरमाया कि हर मोमिन मर्द और औरत पर इल्म हासिल करना फ़र्ज़ है ! अतिथियों का स्वागत फ्यूचर साइन स्कूल के प्रिंसीपल श्री मोहम्मद इमरान खान ने किया । इस अवसर पर 70 बच्चों को चयनित कर स्कूल किट्स तक़सीम की गई ।
ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन का उद्देश्य “शिक्षित भारत के लिए हर विद्यार्थी को स्कूल से जोड़ने हेतु हर संभव प्रयास करना” है । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री वहीद सिद्दीक़ी, विशिष्ट अतिथि नौशाद ख़ान, विशिष्ट अतिथि अब्दुल वहीद ख़ान तथा संस्था के सदस्य श्री रशीद अंसारी , सरफ़राज आलम, इनाम उल हक़, ख़ालिद हनीफ़ी, रहमानी, राजा ख़ान स्कूल की उप प्रधान अध्यापिका श्रीमती तरन्नुम निशा क़ुरैशी, सीनियर कार्डिनेटर श्रीमती दिलशाद नसरीन, श्री विनोद शंकर यादव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। इस आयोजन में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और कार्यक्रम की सराहना की।
सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से डॉ, शाजिया अली की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page