Home / राजधानी / *131 जवानों का हत्यारा देवजी नक्सल महासचिव बना*

*131 जवानों का हत्यारा देवजी नक्सल महासचिव बना*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नक्सल संगठन ने अपना नया महासचिव देवजी को बनाया है। बस्तर के खूंखार नक्सली को दंडकारण्य की कमान सौंपी गई है। आंध्रप्रदेश के खूंखार नक्सली बसवाराजू के मारे जाने के बाद नक्सल संगठन ने थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी को नया महासचिव नियुक्त किया है। देवजी बस्तर के 131 से ज्यादा जवानों का हत्यारा है। ताड़मेटला-रानीबोदली अटैक का मास्टरमाइंड है।

इसके साथ ही PLGA बटालियन कमांडर माड़वी हिड़मा को बस्तर की जिम्मेदारी सौंपी है। हिड़मा को दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सेक्रेटरी बनाया गया है। माडवी हिड़मा 1996 से नक्सल संगठन से जुड़ा। अब तक कई निर्दोष ग्रामीण और पुलिस जवानों को मार चुका है।

थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी की नियुक्ति के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया विभाग अलर्ट हो गए हैं। माना जा रहा है कि देवजी की रणनीति से नक्सल संगठन एक बार फिर अपने पैर जमाने की कोशिश करेगा। लाल आतंक को फिर से ग्रामीण इलाकों में खड़ा करेगा।

18 मई, 2025, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों ने नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के जंगलों में तीन तरफ से घुसना शुरू किया। उन्हें एक करोड़ के इनामी नक्सली लीडर बसवाराजू का ठिकाना पता चल गया था। बसवाराजू के साथ उसकी सुरक्षा करने वाली कंपनी नंबर-7 के लोगों ने ही गद्दारी की थी।

40 साल से इन जंगलों में छिपा हुआ बसवाराजू 21 मई को कलेकोट की पहाड़ी पर मारा गया। एनकाउंटर इतना भयकंर था कि एनकाउंटर साइट पर हर तरफ पेड़ों पर गोलियों के निशान थे। मारे गए नक्सलियों का सामान बिखरा पड़ा था।

बसवाराजू का सामान सिक्योरिटी फोर्स साथ ले गई। इसमें एक डायरी भी थी। अफसरों ने दावा किया था कि इसमें बसवाराजू ने साथियों के लिए लिखा- ‘प्रिय कॉमरेड, आप लोग कहीं भी छिप जाओ, DRG फोर्स आप लोगों को खोजकर मारेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page