Home / राजधानी / *पूर्व स्पीकर के बेटे से 58 लाख की ठगी*

*पूर्व स्पीकर के बेटे से 58 लाख की ठगी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के बेटे नितिन से 58 लाख की ठगी हो गई। ठगों ने नितिन की कंपनी के नाम से एक लेटर बैंक मैनेजर को भेजा। लेटर में तीन खाता नंबर का जिक्र था, जिसमें पैसा जमा करने का निर्देश दिया गया था। सीधे उन खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया गया, जब नितिन के पास फोन में मैसेज आया तो पैसे ट्रांसफर होने की जानकारी मिली। उन्होंने कंपनी के एचआर को फोन किया। पेमेंट को लेकर जानकारी ली। इसके बाद सीधे बैंक गए, लेकिन बैंक के अधिकारियों ने लेटरपैड का हवाला देते हुए हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गई।

पुलिस ने फेडरल बैंक प्रबंधन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि स्वर्णभूमि निवासी नितिन अग्रवाल का क्राउन विला एंड डेवलपर्स नामक कंपनी है। उनकी कंपनी का फेडरल बैंक में खाता है। ठगों ने उनकी कंपनी के नाम से बैंक प्रंबंधक को लेटर भेजा। लेटर में बेंगलुरु, पुणे और दिल्ली के तीन खातों का जिक्र था, जिसमें पैसा जमा करने का निर्देश था।

बैंक मैनेजर ने लेटर देखा और प्रबंधन से बिना किसी तस्दीक के ही तीन खाते में 29 लाख, 18 लाख और 11 लाख रुपए जमा कर दिए। खातों में पैसा जमा होते ही ठगों ने तुरंत निकाल लिया। ट्रांजेक्शन का मैसेज देखकर नितिन हड़बड़ा गया।

क्योंकि कंपनी ने उतनी रकम किसी को पेमेंट नहीं की। उसने कंपनी के अधिकारियों से जानकारी ली। उसके बाद बैंक प्रबंधक से बातचीत की। बैंक प्रबंधन ने उन्हें लेटर दिखाया। पुलिस ने बैंक और अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों खातों की जानकारी निकाली गई है।

रायपुर में किसी कंपनी के खाते से पैसा निकालने की घटनाएं पहले भी हो चुकी है। पंडरी के एक कारोबारी के फर्जी लेटरपैड से भी पैसा निकाला गया है। इसकी पुलिस जांच कर रही है। अब तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। साइबर सेल की टीम इसमें लगी हुई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page