*रायपुर,,‘‘मण्डल ने लिखी छत्तीसगढ़ में आवास क्रांति की नई इबारत’’सियासत दर्पण न्यूज़ की रिपोर्ट*

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की रिपोर्ट

‘‘मात्र 06 माह में 435 करोड़ की 2230 संपत्तियों का हुआ विक्रय’’

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज,, ’’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में, मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के मार्गदर्शन तथा अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव जी के नेतृत्व में रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान’’

छत्तीसगढ़ में ‘‘सब के लिए आवास‘‘ के संकल्प को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने बीते 6 माह में वह कर दिखाया है जो पिछले पांच वर्षों में एक स्थिर औसत बना हुआ था। यह केवल आंकड़े नहीं, बल्कि नीतियों, नेतृत्व, और हितग्राहियों के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता की मिसाल है।

पिछले 5 वर्षों में मंडल ने औसतन 1387 संपत्तियाँ प्रतिवर्ष बेचीं, जिनकी कुल वार्षिक कीमत लगभग राशि रु. 262 करोड़ रही। वहीं 01 मार्च 2025 से 31 अगस्त 2025 मात्र 06 माह में ही मंडल ने लगभग 2230 संपत्तियों का विक्रय किया गया है, जिसका कुल मूल्य लगभग राशि रु. 435 करोड़ है। जिसमें विभिन्न नवीन योजनाओं (अटल विहार योजना एवं सामान्य आवास योजना) में लगभग 1070 संपत्तियॉ, मूल्य राशि रु. 259 करोड़ एवं OTS-2 योजना में 30 प्रतिशत तक की छूट के साथ 1160 संपत्तियॉ लगभग राशि रु. 176 करोड़ का विक्रय किया गया है। ये आँकड़े आमजनों का मण्डल पर विश्वास एवं मण्डल के कार्यों में पारदर्शिता और जनहितकारी दृष्टिकोण को दर्शाते हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इसी वर्ष लागू की गई OTS-2 योजना (One Time Settlement Yojana-2) ने आम नागरिकों को बड़ी राहत दी। इस योजना के अंतर्गत 30 प्रतिशत तक की छूट के साथ लगभग 1160 संपत्तियाँ कुल राशि रु. 176 करोड़ के मूल्य का विक्रय किया गया है। इस योजना से न केवल मण्डल के राजस्व में वृद्धि हुई है, बल्कि नागरिकों को वास्तविक छूट का लाभ भी प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व शासन द्वारा OTS-1 योजना सितंबर 2021 से मार्च 2024 तक लागू की गई थी, जिसमें तीन वर्षों में मात्र 506 संपत्तियों 88 करोड़ का विक्रय किया जा सका, जबकि वर्तमान OTS-2 योजना में मात्र 06 माह में 1160 संपत्ति राशि रु. 176 करोड़ की विक्रय की जा चुकी है एवं यह योजना निरंतर जारी है।

माननीय मंत्री आवास एवं पर्यावरण विभाग श्री ओ. पी. चौधरी जी ने कहा हमारा उद्देश्य केवल संपत्तियाँ बेचना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के हर परिवार को एक सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का छत उपलब्ध कराना है। मैं इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सभी हितग्राहियों, मंडल की समर्पित टीम और नेतृत्व को बधाई देता हूं। यह परिवर्तन की शुरुआत है अब हर कदम गुणवत्ता के साथ आवास उपलब्ध कराने की दिशा में होगा तथा नवरात्रि का पर्व सबके लिए शुभ एवं फलदायी हो ये मेरी शुभकामना है।

मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव जी ने कहा कि यह केवल एक आँकड़ा नहीं, बल्कि आमजनों की भावना है जो छत्तीसगढ़ की जनता ने गृह निर्माण मण्डल के प्रति व्यक्त की है। हमारी टीम ने जो समर्पण दिखाया है, वह अभूतपूर्व है। यह सफलता माननीय मुख्यमंत्री जी की नीतियों और मंत्री जी के मार्गदर्शन का सीधा परिणाम है। इस प्रयास से मात्र 06 माह में 2200 परिवारो का ‘‘अपने घर का सपना’’ साकार हुआ है। अब हमारा लक्ष्य और बड़ा है अधिक से अधिक लोगों को पक्का घर देना, और छत्तीसगढ़ में ’आवास क्रांति’ के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी राज्य बनाना है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल केवल एक निर्माण संस्था नहीं बल्कि आवास क्रांति का अग्रदूत है। मंडल अब मात्र निर्माण करने वाली संस्था नहीं रह गई है। यह अब एक जनआधारित आवास क्रांति का नेतृत्व कर रही है, जिसका लक्ष्य है समाज के कमजोर वर्ग को प्राथमिकता के साथ किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराना, पारदर्शी और त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से जनविश्वास अर्जित करना है। मंडल ने आने वाले समय में किफायती दरों पर हाउसिंग प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने की योजना बनाई है। मंडल द्वारा डिजिटल रजिस्ट्रेशन, ई-आवास एवं भुगतान प्रक्रिया को और सरल एवं पारदर्शी बनाने पर काम किया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभ मिल सके।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल आज आवास के क्षेत्र में एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है मंडल द्वारा लोकहित में विभिन्न योजनाएं शुरू की जा रही है साथ ही उन्हें जनहित में पूरी पारदर्शिता के साथ समय-सीमा में लागू भी किया जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के लिए ये एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

  • Related Posts

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के हंसपुर निवासी रामनरेश हत्याकांड में पुलिस ने न्यायालय के समक्ष निलंबित एसडीएम करुण डहरिया समेत चार आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत कर…

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  एरियर्स की राशि भुगतान के बदले भृत्य से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर कार्यालय के लिपिक गौतम सिंह आयम को विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page