Home / राजधानी / *20 करोड़ में बेची मंदिर की 4.40 एकड़ जमीन, दो साल बाद भी कार्रवाई अधूरी*

*20 करोड़ में बेची मंदिर की 4.40 एकड़ जमीन, दो साल बाद भी कार्रवाई अधूरी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के चंगोराभाठा क्षेत्र में स्थित सीरवेश्वरनाथ महादेव मंदिर की जमीन 20 करोड़ में बेचने आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। वर्ष 2022 में इस जमीन पर अवैध प्लाटिंग और बिक्री की शिकायतें सामने आई थीं। नगर निगम द्वारा तत्कालीन कार्रवाई में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाए गए, लेकिन अब तक न तो जांच पूरी हुई और न ही जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई की गई। बता दें कि यह भूमि पटवारी हल्का क्रमांक 105, खसरा नंबर 84, रकबा 4.40 एकड़ में दर्ज है, जो रिंग रोड स्थित श्याम पेट्रोल पंप के पीछे तथा अभिनंदन पैलेस के समीप स्थित है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह भूमि मंदिर और तालाब से जुड़ी सार्वजनिक संपत्ति है, जिस पर निजी स्वामित्व दर्शाकर बिना अनुमति प्लाटिंग की गई और बिक्री भी कर दी गई। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्रवासियों ने 7 जून 2022 को तत्कालीन कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त को लिखित शिकायत सौंपी थी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page