Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *बिलासपुर,”बेटियों को पढ़ाना है”जैसी थीम पर फ्यूचर शाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल ग्रेजुएशन डे आयोजन*

*बिलासपुर,”बेटियों को पढ़ाना है”जैसी थीम पर फ्यूचर शाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल ग्रेजुएशन डे आयोजन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,बिलासपुर लखीराम ऑडिटोरियम में राजेंद्र नगर स्थित फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल का ग्रेजुएशन डे सेरिमनी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ उज्ज्वला कराडे की सम्माननीय उपस्थिति रही, वहीं पर नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने अलग-अलग प्रस्तुति देकर, सभी लोगों का मन मोह लिया।
जहाँ इस कार्यक्रम के बच्चाे के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल व महिला उत्पीड़न, भ्रूण हत्या बंद हो जैसे विषय पऱ प्रस्तुति दी गई,वही सास -बहु पे आधारित नाटक की बेहतरीन कार्यक्रम पेश किया, सोशल मीडिया का फायदा व नुकसान भी अभिनय के माध्यम से बच्चाे के द्वारा दिया गया, वृक्ष को ना काटे जैसे नाटक।
सुबह 10:30बजे अपने निर्धारित समय पऱ कार्यक्रम की शुरआत हुई,
एक मंच पऱ बच्चाे ने देशप्रेम के साथ -साथ विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से समाज मे फैली, बुराईयो व अंध,विश्वास से बचने बच्चाे ने संदेश दिया, इस पुरे कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे बच्चाे के अभीभावक उपस्थित रहे,वही मुख्य अतिथि डॉ, उज्जवला कराडे ने कहा ऐसा स्कूल देश के हर कोने-कोने मे होना चाहिये, जहाँ इंग्लिश के साथ-साथ, फारेन लैंगुएज फ्रेंच की अलग से पढ़ाई, काबिले तारीफ़ है, इसके लिये स्कूल प्रबंधन की तारीफ़ की, वही राष्ट्रपति ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम के जीवनी पऱ संक्षिप्त विवरण भी बताया गया,
एक रोटी कम खाओ मगर अपने बच्चाे को जरुर पढ़ाओ जैसे भाषण की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम की रौनक का मुख्य कारण सभी बच्चों एवं शिक्षकों की कड़ी मेहनत देखते ही बन रही था।
इस कार्यक्रम मे बच्चों ने भ्रूण हत्या के खिलाफ, झुट एवं चुगली के खिलाफ, सोशल मिडीया के नुकसान, माँ बाप और बड़ों की इज़्ज़त, पीठ पीछे किसी की बुराई न करने, घमण्ड एक बुरी बीमारी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अपने लड़को एवं लड़कियों में पढ़ाई को लेकर भेदभाव न करें, वृक्षों को न काटें,बच्चों की हौसला अफ़ज़ाई के लिए नगद एवं अन्य पुरस्कार भी दिया गये, कार्यक्रम का समापन समर्पण राष्ट्रिय गान से किया गया इस कार्यक्रम मे श्रीमती डॉ उज्वाला कराडे , प्रोफेसर डॉ शेख तसलीम अहमद, मोहम्मद शाहबाज मेमन, मोहम्मद इंतियाज़ मेमन, अधिवक्ता श्री सय्यद माज़िद अली, शाला निर्देशिका रूहीना मेमन, प्रिंसिपल मोहम्मद इमरान खान, मोहम्मद रहीम ( रज्जु भाई),सभी शिक्षक गण एवं बच्चे शामिल रहे।

सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ज़िला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page