*क्लास में पढ़ाते हुए आपस में भिड़े सरकारी टीचर*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

बिलाईगढ़ : (सियासत दर्पण न्यूज़) बिलाईगढ़ क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक शाला धारासिव में एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसमें दो शिक्षक कक्षा में आपस में भिड़ गए। यह घटना छात्रों के सामने हुई, जिससे बच्चे भयभीत होकर कक्षा से भागने लगे। इस झगड़े ने कक्षा का माहौल पूरी तरह से बिगाड़ दिया और पढ़ाई ठप हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हिंदी शिक्षक मनोज कश्यप कक्षा में पढ़ा रहे थे, तभी शिक्षक विनीत दुबे वहां पहुंचे और मनोज कश्यप को पढ़ाने से मना किया। इसके बाद बहस शुरू हुई, जो जल्द ही गाली-गलौच और हाथापाई में बदल गई। छात्रों ने बताया कि गाली-गलौच की शुरुआत विनीत दुबे ने की थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों शिक्षक आपस में मारपीट करने लगे, जिसमें दोनों को चोटें भी आईं।

इस घटना का वीडियो स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से दोनों शिक्षकों की मारपीट दिखाई दे रही है। फुटेज में बच्चों को डर के मारे कक्षा से बाहर भागते हुए देखा जा सकता है। शिक्षकों और अभिभावकों ने बताया कि विनीत दुबे का व्यवहार लंबे समय से विवादास्पद रहा है। वे पहले भी सहकर्मियों के साथ झगड़े कर चुके हैं। बीडीओ ने कहा कि यदि प्राचार्य की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त होती है, तो मामले की जांच की जाएगी।

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक शाला धारासिव में एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसमें दो शिक्षक कक्षा में आपस में भिड़ गए। यह घटना छात्रों के सामने हुई, जिससे बच्चे भयभीत होकर कक्षा से भागने लगे। इस झगड़े ने कक्षा का माहौल पूरी तरह से बिगाड़ दिया और पढ़ाई ठप हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हिंदी शिक्षक मनोज कश्यप कक्षा में पढ़ा रहे थे, तभी शिक्षक विनीत दुबे वहां पहुंचे और मनोज कश्यप को पढ़ाने से मना किया। इसके बाद बहस शुरू हुई, जो जल्द ही गाली-गलौच और हाथापाई में बदल गई। छात्रों ने बताया कि गाली-गलौच की शुरुआत विनीत दुबे ने की थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों शिक्षक आपस में मारपीट करने लगे, जिसमें दोनों को चोटें भी आईं।

इस घटना का वीडियो स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से दोनों शिक्षकों की मारपीट दिखाई दे रही है। फुटेज में बच्चों को डर के मारे कक्षा से बाहर भागते हुए देखा जा सकता है। शिक्षकों और अभिभावकों ने बताया कि विनीत दुबे का व्यवहार लंबे समय से विवादास्पद रहा है। वे पहले भी सहकर्मियों के साथ झगड़े कर चुके हैं। बीडीओ ने कहा कि यदि प्राचार्य की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त होती है, तो मामले की जांच की जाएगी।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *शराब फैक्ट्रियों पर हाई कोर्ट सख्त, जांच के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  कोर्ट ने प्रदेश में पर्यावरण प्रदूषण, जल निकायों के दूषित होने और सुरक्षा उपायों के कमजोर क्रियान्वयन को बेहद गंभीरता से लिया है। स्वतः संज्ञान लेते हुए…

    *पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, दो दिन बाद फांसी लगाकर दी जान*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुर से दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। पति की मौत का सदमा पत्नी सहन नहीं कर पाई और घटना के दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *शराब फैक्ट्रियों पर हाई कोर्ट सख्त, जांच के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त*

    *शराब फैक्ट्रियों पर हाई कोर्ट सख्त, जांच के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त*

    *पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, दो दिन बाद फांसी लगाकर दी जान*

    *पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, दो दिन बाद फांसी लगाकर दी जान*

    *पुलिस विभाग को झटका: आरक्षकों के प्रमोशन पर हाई कोर्ट सख्त*

    *अपराध की राह से लौटेंगे बच्चे, बिलासपुर में शुरू होगा स्पेशल काउंसलिंग सेंटर*

    *रेलवे भर्ती में मेडिकल क्लियरेंस के लिए रिश्वत मांगने का मामला*

    *सियान गुड़ी बन रही वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहारा और सम्मान का केंद्र*

    You cannot copy content of this page