Home / राजधानी / *राजधानी में न्यूड पार्टी का पोस्ट वायरल , जांच में जुटी पुलिस*

*राजधानी में न्यूड पार्टी का पोस्ट वायरल , जांच में जुटी पुलिस*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में इंस्टाग्राम पर एक हैरान कर देने वाला पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में शनिवार को शहर में कथित रूप से न्यूड पार्टी(Nude Party) आयोजित करने की बात कही गई है। पोस्ट में पार्टी की जगह का जिक्र भी किया गया है। बताया जा रहा है कि यह पोस्ट “सिनफुल राइटर1” नामक आईडी से किया गया है। वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

वायरल पोस्ट के अनुसार, इस न्यूड पार्टी में 18 प्लस कपल्स के साथ युवतियों और महिलाओं के शामिल होने की बात लिखी गई है। इस तरह के पोस्ट से सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है।

गौरतलब है कि इसके पहले भी राजधानी में क्लबों में विवादित आयोजन हो चुके हैं। विधानसभा रोड स्थित एक क्लब में फेक वेडिंग पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसका बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया था। विरोध के बाद पुलिस ने क्लब संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।

 

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page