*रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट*

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में मानसून (CG Weather Update) एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। बीजापुर जिले के भोपालपटनम में सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और बालोद में 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके चलते छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट: नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना।

येलो अलर्ट: धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, जांजगीर-चांपा, दुर्ग और मुंगेली जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान।

पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिले में अच्छी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव में भी झमाझम बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी-पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित हैं। यह सिस्टम अगले दो दिनों में दक्षिण ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके अलावा, एक मानसूनी ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, सिवनी और राजनांदगांव से होकर गुजर रही है।

अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। कई जगहों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। रायपुर में आज आसमान बादलों से घिरा रहेगा और दिन में रुक-रुक कर बारिश की संभावना है।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। संदिग्धों की पहचान और उन्हें देश से…

    *प्रशासनिक अपडेट: कोरिया कलेक्टर और शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारियां*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए नई नियुक्तियां जारी की हैं। इस आदेश के तहत शिक्षा और जिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *“तेरी बहन को भगा लाऊंगा” – धमकी से युवक ने टेन से की खुदकुशी*

    *“तेरी बहन को भगा लाऊंगा” – धमकी से युवक ने टेन से की खुदकुशी*

    *प्रशासनिक अपडेट: कोरिया कलेक्टर और शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारियां*

    *प्रशासनिक अपडेट: कोरिया कलेक्टर और शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारियां*

    *सिर कुचलकर हत्या: खेत में शव फेंकने वाली ननद गिरफ्तार*

    *सिर कुचलकर हत्या: खेत में शव फेंकने वाली ननद गिरफ्तार*

    You cannot copy content of this page