Home / छत्तीसगढ़ / *एसपी-जज के नाम पर ठग लिए 75 हजार*

*एसपी-जज के नाम पर ठग लिए 75 हजार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सूरजपुर। एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद आरोपित अनिल बंजारे की रिहाई के लिए थानेदार से लेकर एसपी, जज और जेल अधीक्षक के नाम पर मोबाइल कॉल के जरिये आरोपित के पिता चिंतामणी बंजारे से 75 हजार रुपये ठग लिए गए। मामले में बसदेई पुलिस ने आरोपित मोबाइल नंबर धारकों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। ठगी के शिकार सिरसी निवासी चिंतामणी बंजारे के पुत्र अनिल बंजारे व अन्य के विरुद्ध गांधीनगर अंबिकापुर थाने में तीन अगस्त को एनडीपीएस का अपराध दर्ज किया गया था। उसी दिन पुलिस ने आरोपित अनिल बंजारे को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल अंबिकापुर भेज दिया था। उसके अगले दिन एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अनिल के घर फोन कर उसके पिता चिंतामणी से कहा कि वह थाने से बोल रहा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page