*स्वच्छता को जिंदगी का हिस्सा बनाएं – अरुण साव*

उप मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का किया शुभारंभ

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) उप मुख्यमंत्री तथी खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के “स्वच्छता ही सेवा–2025” अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा खिलाड़ियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के शुभारंभ के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्टेडियम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में खिलाड़ियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खिलाड़ियों, अधिकारियों तथा खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ कोटा स्टेडियम प्रांगण में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने स्वच्छता संदेश में खिलाड़ियों से कहा कि स्वच्छता को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं। न स्वयं गंदगी करें और न ही दूसरों को गंदगी फैलाने दें। श्री साव ने स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने खिलाड़ियों को हैंडवाश वितरित किए।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता ही सेवा का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ समाज” का संदेश देना है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव श्री सुखनाथ अहिरवार, उप संचालक सुश्री रश्मि ठाकुर और श्री  रवि अग्रवाल, युवा कल्याण अधिकारी श्री जितेंद्र नायक, छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के श्री जी.एस. बाम्बरा, छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के सचिव श्री आयुष मुरारका, वॉलीबॉल एसोसिएशन के श्री मोहम्मद अकरम खान, क्रीड़ा भारती के श्री संजय शर्मा, केनोइंग-कयाकिंग एसोसिएशन के श्री प्रशांत रघुवंशी और स्कूल शिक्षा विभाग के श्री संजय शुक्ला सहित खेल अधिकारी, खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद थे।

  • Related Posts

    *’बस्तर का वेस्ट-अब बनेगा बेस्ट’ : ’छिंद के बीजों से तैयार होगी कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी’*

    ’अब बनेगी बस्तर की नई पहचान’ रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  बस्तर के नैसर्गिक सौंदर्य और समृद्ध संसाधनों के बीच अब एक नई और सुगंधित क्रांति आकार ले रही है, जिसका…

    *सरकार जनआस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध-कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल*

    34 लाख रूपए की लागत से तालाब सौंदर्यीकरण एवं छठ घाट निर्माण का किया भूमिपूजन, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *’बस्तर का वेस्ट-अब बनेगा बेस्ट’ : ’छिंद के बीजों से तैयार होगी कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी’*

    *’बस्तर का वेस्ट-अब बनेगा बेस्ट’ : ’छिंद के बीजों से तैयार होगी कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी’*

    *सरकार जनआस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध-कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल*

    *सरकार जनआस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध-कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल*

    *बस्तर की नई वैश्विक पहचान: जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी*

    *बस्तर की नई वैश्विक पहचान: जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी*

    * कबाड़ से कला तक- जशपुर का वेस्ट टू बेस्ट इको पार्क बना छत्तीसगढ़ के लिए आकर्षण का केंद्र*

    * कबाड़ से कला तक- जशपुर का वेस्ट टू बेस्ट इको पार्क बना छत्तीसगढ़ के लिए आकर्षण का केंद्र*

    *वर्षा जल सहेजकर भू -जल स्तर बढ़ाने प्रशासन की अभिनव पहल*

    *वर्षा जल सहेजकर भू -जल स्तर बढ़ाने प्रशासन की अभिनव पहल*

    *अफीम और डोडा की तस्करी करते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा*

    *अफीम और डोडा की तस्करी करते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा*

    You cannot copy content of this page