Home / राजधानी / *रायपुर,”I ❤️ MUHAMMAD ﷺ” बैनर मामले में कानपुर पुलिस की असंवैधानिक कार्रवाई के विरोध में रायपुर छत्तीसगढ़ में पैदल रैली*

*रायपुर,”I ❤️ MUHAMMAD ﷺ” बैनर मामले में कानपुर पुलिस की असंवैधानिक कार्रवाई के विरोध में रायपुर छत्तीसगढ़ में पैदल रैली*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर,,,हमारे व्हाट्सएप ग्रुप 09827193215 से जुड़े

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,19 सितंबर 2025 बरोज़ शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुस्लिम समाज ने नमाज़-ए-जुमा के बाद शांतिपूर्ण पैदल रैली निकालकर अपने पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद ﷺ से अपनी अटूट मोहब्बत और इज़्ज़त का इज़हार किया। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में “I ❤️ MUHAMMAD ﷺ” लिखे बैनर और तख्तियाँ उठाई हुई थीं।

यह रैली विशेष रूप से कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 12 रबीउल अव्वल के अवसर पर लगाए गए “I ❤️ MUHAMMAD ﷺ” बैनर के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुक़दमों की निंदा के लिए आयोजित की गई।
यह मुक़दमे पूरी तरह असंवैधानिक, अन्यायपूर्ण और भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हैं।

मुस्लिम समाज की आपत्ति :

1. यह बैनर केवल पैग़म्बर-ए-इस्लाम ﷺ से मोहब्बत का प्रतीक था, इसमें किसी भी अन्य धर्म या समुदाय के खिलाफ़ कोई अपमानजनक बात नहीं थी।

2. पुलिस द्वारा मुक़दमा दर्ज करना अनुच्छेद 19(1)(a) – अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता,
अनुच्छेद 25 – धार्मिक स्वतंत्रता और
अनुच्छेद 14 – समानता के अधिकार का सीधा उल्लंघन है।

3. देश में लगातार एक पक्ष विशेष को टारगेट करना, धार्मिक भावनाओं को दबाना और शांतिपूर्ण इज़हार को अपराध बताना धर्मनिरपेक्षता पर हमला है।

रैली में दिए गए संदेश :

“हम अपने नबी ﷺ की मोहब्बत में सब कुछ कुर्बान कर सकते हैं, लेकिन मोहब्बत-ए-रसूल ﷺ से कभी पीछे नहीं हट सकते।”

“न्याय, समानता और धर्मनिरपेक्षता — हमारा अधिकार।”

“I ❤️ MUHAMMAD ﷺ कहना कोई जुर्म नहीं, बल्कि हमारा ईमान और हक़ है।”

अपील

रायपुर छत्तीसगढ़ मुस्लिम समाज भारत सरकार और राज्य सरकारों से यह मांग करता है कि :

कानपुर में दर्ज सभी मुक़दमों को तत्काल निरस्त किया जाए।

प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि धार्मिक आस्था और शांति का इज़हार अपराध न बने।

संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की रक्षा की जाए और अल्पसंख्यकों में फैल रही असुरक्षा को दूर किया जाए।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page