Home / राजधानी / *रायपुर,,टीएस सिंह देव के इस ट्वीट से मचा सियासी घमासान*

*रायपुर,,टीएस सिंह देव के इस ट्वीट से मचा सियासी घमासान*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए उसे अंग्रेजों की ‘औलाद’ करार दिया। साथ ही बहुसंख्यकों को डराने, अल्पसंख्यकों को अमानवीय दिखाने और नफरत फैलाकर वोट बटोरने का आरोप लगाया। उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डालकर लिखा है कि पुरानी कहावत है ‘अंग्रेज चले गए, औलाद छोड़ गए’, जो भाजपा पर बिल्कुल सटीक बैठती है। 1930-40 के दशक में जो उनके मालिक अंग्रेज सिखा कर गए, आज भाजपा फिर उसी विभाजनकारी मानसिकता की आग पर राजनीति की रोटियां सेंक रही है। बहुसंख्यकों को डराओ, अल्पसंख्यकों को अमानवीय बताओ, नफरत बढ़ाओ और वोट मांगों।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page