Home / छत्तीसगढ़ / *मनेन्द्रगढ़,,TNRAT ने कानपुर “I Love Muhammad ﷺ” बैनर लगाने वालों पर हुई कार्रवाई को बताया असंवैधानिक,, ज्ञापन कलेक्टर महोदय के माध्यम से सौंपा गया।*

*मनेन्द्रगढ़,,TNRAT ने कानपुर “I Love Muhammad ﷺ” बैनर लगाने वालों पर हुई कार्रवाई को बताया असंवैधानिक,, ज्ञापन कलेक्टर महोदय के माध्यम से सौंपा गया।*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ की खबर

मनेन्द्रगढ़,, सियासत दर्पण न्यूज़,,मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB), तहफ़्फ़ुज़-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT), मनेंद्रगढ़ की ओर से राष्ट्रपति महोदया, भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर महोदय के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में यह स्पष्ट किया गया कि कानपुर, उत्तरप्रदेश में “I Love Muhammad ﷺ” लिखे बैनर लगाने वाले युवाओं पर दर्ज मुक़दमे न केवल अन्यायपूर्ण हैं बल्कि यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार), अनुच्छेद 19(1)(a) (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता), और अनुच्छेद 25 (धार्मिक स्वतंत्रता) का उल्लंघन है।

TNRAT ने जोर देकर कहा कि “I Love Muhammad ﷺ” लिखना सिर्फ मोहब्बत और आस्था का शांतिपूर्ण इज़हार है। इस पर कार्रवाई करना अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया है।

TNRAT की माँगें:

1. कानपुर में “I Love Muhammad ﷺ” बैनर मामले में दर्ज सभी मुक़दमों को तुरंत निरस्त किया जाए।

2. प्रशासन / पुलिस को निर्देश दिया जाए कि शांतिपूर्ण धार्मिक अभिव्यक्ति को अपराध न माना जाए।

3. संविधान के अनुच्छेदों 14, 19(1)(a), 25 की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

4. अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो और उन्हें समान अधिकार मिले।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page